आयकर विभाग के छापे पर पहली बार बोले कमलनाथ- ये राजनीति सफल नहीं होने वाली
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान आ गया है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। कमलनाथ ने कहा, "राजनीतिक दृष्टि से जो करने का प्रयास किया जा रहा है, उसमें कोई सफल होने वाला नहीं है।'
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान आ गया है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। कमलनाथ ने कहा, "राजनीतिक दृष्टि से जो करने का प्रयास किया जा रहा है, उसमें कोई सफल होने वाला नहीं है।'
Madhya Pradesh CM Kamal Nath on ongoing Income Tax raids: Rajnaitik drishti se jo karne ka prayas kiya ja raha hai usmein koi safal hone wala nahi hai. pic.twitter.com/0aXyjgYRtt
— ANI (@ANI) April 9, 2019
छापे में प्रवीड़ कक्कड़ (मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी) के करीबी अश्विन शर्मा के घर से बाघ की खाल बरामद की गई है। वन विभाग की टीम उनके घर पहुंची है।
अश्विन शर्मा के निवास से काले हिरण, बाघ, हिरण और तेंदुए आदि की ट्रॉफियां भी बरामद की गई हैं। इसके साथ ही चित्तीदार हिरण की खाल भी मिली है। मामले पर वन विभाग का कहना है कि कागजों की जांच के बाद 'वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।'
Bhopal: Trophies of black buck, tiger, deer, leopard etc have been recovered from residence of Ashwin Sharma, associate of Praveen Kakkar (OSD to MP CM). Hide of spotted dear also seized. Forest dept says 'Action to be taken under Wildlife Protection Act, after scrutiny of paper' pic.twitter.com/DcHIvSi2fx
— ANI (@ANI) April 9, 2019
वहीं आयकर विभाग की कार्रवाई पर प्रवीण कक्कड़ का कहना है, "मेरे विचार से यह (आयकर छापे) पूरी तरह से राजनीतिक कार्रवाई थी। आयकर विभाग को मेरे या मेरे परिवार के किसी भी ठिकाने से ऐसा कोई भी दस्तावेज या नकदी या आभूषण नहीं मिला जिसे आपत्तिजनक कहा जा सके।"
उन्होंने कहा, "मेरे दोनों बैंक लॉकरों की जांच में भी आयकर अधिकारियों को कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। हवाला की राशि या किसी राजनीतिक पार्टी के लिए धन संग्रह से भी मेरा कोई लेना-देना नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा, "आयकर विभाग की दिल्ली से आई टीम के अधिकारी लगभग 48 घंटे मेरे घर में रहे। वे (रविवार) तड़के साढ़े तीन बजे के आसपास दरवाजे तोड़कर मेरे घर में घुसे थे। मेरे घर में घुसने का उनका तरीका गलत था। हालांकि, दो दिन की बारीक छानबीन के बाद भी उन्हें ऐसी कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, जिसे वे जब्त या बरामद कर सकें।"
अब तक क्या-क्या मिला?
सीबीडीटी ने देर रात एक बयान जारी कर कहा कि छापे की अब तक की कार्रवाई में 14.6 करोड़ रुपये नकद, 252 बोतल शराब, कुछ हथियार और बाघ के छाल मिले हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि मध्यप्रदेश में छापेमारी के बाद एक बड़े रैकेट के जरिए कारोबारी, नेता और नौकरशाहों से 281 करोड़ के अवैध लेनदेन का पता चला है।
एक वरिष्ठ पदाधिकारी के करीबी रिश्तेदार के समूह के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापों के दौरान कई सबूत मिले। इनमें एक कैशबुक भी शामिल है, जिसमें 230 करोड़ के बेनामी लेनदेन का जिक्र है।
कैशबुक के अलावा 242 करोड़ रुपये की रकम के फर्जी बिलों के जरिए हेरफेर और टैक्स हेवेन कहे जाने वाले देशों में 80 कंपनियों की मौजूदगी के सुबूत भी मिले हैं। दिल्ली के पॉश इलाकों में बेनामी संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है।
डायरियां, कंप्यूटर फाइल और एक्सल फाइल मिलीं
कमलनाथ के सलाहकार राजेन्द्र मिगलानी के घर 30 घंटे से ज्यादा समय से छापा मारा गया। आयकर विभाग को इलेक्शन बॉन्ड खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं। दस्तावेज में लिखा है 'इलेक्शन बॉन्ड-200'। छापे में अनेक डायरियां और कंप्यूटर पर पिछले कुछ महीनों का हिसाब भी मिला है।
इन दस्तावेजों में दुबई में भी एक प्रॉपर्टी खरीदे जाने का जिक्र है। फर्जी शेल कंपनियों के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा कालाधन सफेद किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
आयकर विभाग की टीम सीएम के निज सचिव प्रवीण कक्कड़ की पत्नी साधना को लेकर आईडीबीआई बैंक गई और लॉकर खुलवाया। इसमें से 48 लाख रुपये की ज्वेलरी मिली है। इसके पहले घर से 30 लाख की ज्वेलरी मिल चुकी है।
आयकर की टीम कक्कड़ के बेटे सलिल को लेकर बीसीएम हाइट्स गई, यहां पर उनकी थर्ड आई, शरद बिल्डर्स, ऐश्वर्याबिल्डर्स व अन्य कंपनियों के दफ्तर है, जिसमें वह डायरेक्टर है। प्रवीण कक्कड़ के सीए का कहना है कि सारी ज्वेलरी रिर्टन शो में है। उनका परिवार पूरी आय शो करता है और टैक्स देता है।
