फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The government changed the name of Wyapanm scandal

एमपी में बदनाम व्यापमं का नाम बदलेगी सरकार

Wed, 13 May 2015 12:40 PM IST
राजेश चतुर्वेदी /अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी /अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 13 May 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
The government changed the name of Wyapanm scandal

मध्य प्रदेश सरकार ने घपलों घोटालों के चलते बदनाम हुए व्यापमं का नाम बदलने का फैसला लिया है। मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद ने इसके लिए एक प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


अब इसका नया नाम ‘मध्य प्रदेश भर्ती एवं प्रवेश परीक्षा मंडल’ होगा। सरकार के प्रवक्ता और लोक स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि व्यापमं का नाम बदलने के लिए विधानसभा के अगले सत्र में एक विधेयक लाया जाएगा।

विज्ञापन

सरकार की छवि बदलने की तरकीब

The government changed the name of Wyapanm scandal

मालूम हो कि भर्ती परीक्षाओं में घोटालों के कारण व्यापमं की विश्वसनीयता पर सवाल उठ चुके हैं। विपक्षी दल कांग्रेस तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह की भूमिका पर भी सवालिया निशान लगाती आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत तमाम सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आने के बाद सरकार की छवि खराब हो रही थी। लिहाजा व्यापमं का नाम बदलने की तरकीब निकाली गई।

व्यापमं बना घोटाले का पर्याय

The government changed the name of Wyapanm scandal

व्यापमं का नाम आते ही दिमाग में घोटाले की छवि सामने आ जाती है। लिहाजा सरकार व्यापमं का नाम बदलकर बदनामी के दाग को धोने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस वक्ता प्रवक्ता एडवोकेट जेपी धनोपिया का कहना है कि नाम बदलने से काम नहीं बदल जाएगा। जो भ्रष्टाचार हुआ है, काबिल दावेदारों के साथ पाप हुआ है, वो कैसे मिटेगा।

लेकिन जनशक्ति नियोजन मंत्री उमाशंकर गुप्ता का कहना है कि सरकार मंडल को और पारदर्शी बना रही है। उसका मकसद किसी को बचाना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed