{"_id":"753635a01fdf6d4f86a2eb6fd3a1331d","slug":"teased-the-girl-in-the-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में लड़की को छेड़ा, एप्लीकेशन से पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में लड़की को छेड़ा, एप्लीकेशन से पहुंचा जेल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Apr 2015 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश जबलपुर से दिल्ली आ रही ट्रेन में एक आदमी ने सत्रह वर्षीय लड़की से अश्लील हरकत कर छेड़खानी की। आरोपी की इस हरकत को ट्रेन में ही सफर कर रहे एक युवक ने बड़ी समझदारी से अपने मोबाइल पर कैद कर लिया और जीआरपी की हेल्प लाईन एप्लीकेशन पर भेज दिया। ट्रेन में मौजूद जीआरपी के जवानों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जबलपुर से दिल्ली आ रही श्रीधाम एक्सप्रेस में सवार एक सत्रह वर्षीय नाबालिक लड़की भोपाल से बीना जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक टिकट न होने के कारण सफर कर रहा गंजबासौदा निवासी घनश्याम 40 वर्ष ट्रेन की लॉबी में था। पीड़ित कोच एस-1 में यात्रा कर रही थी।
रात्रि करीब दो बजे आरोपी घनश्याम कोच में आया और लड़की से अश्लील हरकत कर छेड़खानी करने लगा। वहीं मौजूद एक युवक ने पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर जीआरपी हेल्प लाईन एप्लीकेशन पर भेज दी। कोच में पहुंची जीआरपी ने लड़की की शिकायत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
