फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Suspension of Madhya Pradesh IPS officer Purushottam Sharma upheld by the Union Ministry of Home Affairs

मध्यप्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बरकरार रखा आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा का निलंबन

Thu, 29 Oct 2020 08:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 29 Oct 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Suspension of Madhya Pradesh IPS officer Purushottam Sharma upheld by the Union Ministry of Home Affairs
आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा - फोटो : एएनआई (फाइल)

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा के निलंबन को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बरकरार रखा है। मध्यप्रदेश सरकार ने पुरुषोत्तम शर्मा को पत्नी की पिटाई करने के मामले में 29 सितंबर को निलंबित किया था। राज्य के मुख्य सचिव को बुधवार को भेजे गए एक पत्र में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शर्मा के निलंबन की पुष्टि को मंजूरी दे दी। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को शर्मा के खिलाफ 27 नवंबर तक आरोपपत्र दाखिल करने की सलाह भी दी है।

विज्ञापन

 

बता दें कि 28 सितंबर को सोशल मीडिया पर शर्मा के दो वीडियो वायरल हुए थे। इनमें से एक में वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर में कथित तौर पर मारपीट करते दिख रहे थे। वहीं उनकी पत्नी द्वारा रिकार्ड किए गए दूसरे वीडियो में शर्मा एक क्षेत्रीय टेलीविजन चैनल की महिला एंकर के घर में बैठे दिखे थे। वीडियो में दिख रहा है कि पत्नी के वहां पहुंचने के बाद शर्मा वहां से निकल जाते हैं और शर्मा की पत्नी एंकर के घर का मुआयना करती और पूछताछ करती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घरेलू हिंसा और अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमों के मानदंडों का उल्लंघन करने के मामले में पुरुषोत्तम शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस पर शर्मा का जवाब असंतोषजनक पाए जाने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें विशेष महानिदेशक के पद से निलंबित कर दिया था। पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आईपीएस शर्मा ने कहा था कि यह पारिवारिक विवाद है और इसे हम आपस में अपने घर में सुलझा लेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed