{"_id":"422853ce-de47-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"subhash-yadav-s-death-big-loss-for-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी के पूर्व डिप्टी सीएम सुभाष यादव का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी के पूर्व डिप्टी सीएम सुभाष यादव का निधन
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Jul 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष यादव का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। श्री यादव के निधन पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी श्री यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा यादव के निधन से पार्टी के लिए बडी क्षति हुई है।
दिग्यविजय सिंह ने अपने शोक संदेश में सुभाष यादव को मध्यप्रदेश में सहकारिता आंदोलन का पुरोधा बताते हुए कहा कि उनके निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्री यादव के रूप में उन्होंने अच्छा मार्गदर्शक और मित्र खो दिया है।
नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री यादव ने सहकारिता आंदोलन को न केवल सुदृढ बनाया, बल्कि उसे शीर्ष तक पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि श्री यादव किसानों के हितैषी थे और राज्य सरकार में विभिन्न विभागों का दायित्व संभालते हुए प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्री यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान करने में भी अहम भूमिका निभाई।
