फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Student commits suicide by hanging due to Mobile recharge for playing pubg game in Bhopal

मध्यप्रदेश: पबजी की लत ने ली एक और जान, मां ने रिचार्ज नहीं कराया तो छात्र ने लगा ली फांसी

Sun, 24 May 2020 11:33 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sun, 24 May 2020 11:33 AM IST
सार

  • भोपाल में पबजी की लत ने ली छात्र की जान
  • मोबाइल रिचार्ज को लेकर मां से हुआ था झगड़ा
  • तीन महीने के रिचार्ज की मांग कर रहा था बेटा

विज्ञापन
Student commits suicide by hanging due to Mobile recharge for playing pubg game in Bhopal
पबजी गेम (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश में पबजी गेम की लत के चलते एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, छात्र के मोबाइल का इंटरनेट पैक समाप्त हो गया था। उसने अपनी मां से रिचार्ज कराने के लिए कहा। मां ने कम पैसों का हवाला देते हुए रिचार्ज कराने से मना कर दिया, जिसके बाद छात्र ने फांसी लगा ली।

विज्ञापन


दरअसल, आईटीआई द्वितीय वर्ष के छात्र ने शनिवार इंटरनेट पैक खत्म होने पर मां से तीन महीने का रिचार्ज कराने के लिए कहा था। मां ने समझाया कि इन दिनों पैसे कम हैं, एक महीने का रिचार्ज करवा दूंगी। इस बात पर उसने पहले मां से झगड़ा किया फिर कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


भोपाल के बागसेवनिया पुरानी बस्ती के निवासी वीरेश कुशवाहा राजमिस्त्री हैं। वे यहां पत्नी सविता और तीन बेटों के साथ रहते हैं। एसआई गजराज सिंह के मुताबिक वीरेश का 20 वर्षीय बड़ा बेटा नीरज प्राइवेट आईटीआई कर रहा था। वीरेश बागमुगालिया में एक प्लॉट पर अपना मकान बना रहे हैं। इसी सिलसिले में शनिवार सुबह वीरेश छोटे बेटे सूरज के साथ प्लॉट पर चले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे सविता दोनों के लिए खाना लेकर प्लॉट पर पहुंची। उस वक्त नीरज घर पर अकेला था। प्लॉट पर पहुंचकर सविता ने पति से बताया कि नीरज पबजी गेम खेलने के लिए तीन महीने का इंटरनेट पैक का रिचार्ज करवाने की जिद कर रहा था। मैंने उसे एक महीने का रिचार्ज करवाने के लिए कहा तो मुझसे ही झगड़ने लगा।

नीरज के पिता ने पुलिस को बताया कि नीरज को पबजी गेम की लत लग चुकी थी। दिनभर वह मोबाइल फोन पर गेम ही खेलता रहता था। कभी-कभी तो रात में दो-तीन बजे नींद खुलती थी तब भी वह गेम खेलता हुआ मिलता था। इस वजह से वह किसी से बात तक नहीं करता था। कोई समझाता तो उससे भी झगड़ा कर लेता था। इस गेम के चलते उसने पूरे परिवार से ही दूरी बना ली थी।


दोपहर करीब ढाई बजे उसका भाई सूरज घर लौटा तो नीरज ने दरवाजा नहीं खोला। उसने खिड़की से झांका तो देखा कि नीरज फंदे पर लटका था। पड़ोसी की मदद से वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और बड़े भाई को फंदे से उतारा। दोनों उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed