फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Attempt to set fire: Employee throws burning paper at Mayor's car; commotion at Municipal Corporation headquar

आग लगाने की कोशिश: कर्मचारी ने महापौर की गाड़ी पर जलते कागज फेंके, नगर निगम मुख्यालय में हंगामा, मामला दर्ज

Mon, 07 Sep 2026 08:07 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 07 Sep 2026 08:07 PM IST
सार

नगर निगम मुख्यालय में कर्मचारी ने महापौर की गाड़ी पर जलते कागज फेंककर आग लगाने की कथित कोशिश की। सुरक्षाकर्मी गाड़ी से जलते कागज हटाते समय झुलस गया। कर्मचारी ने बच्चे को स्कूल से निकाले जाने और स्थायी नौकरी नहीं मिलने की बात कही। आयुक्त के निर्देश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन
Attempt to set fire: Employee throws burning paper at Mayor's car; commotion at Municipal Corporation headquar
महापौर के गाड़ी में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल नगर निगम मुख्यालय अटल भवन में सोमवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब एक नगर निगम कर्मचारी ने महापौर मालती राय की सरकारी गाड़ी पर जलते हुए कागज फेंक दिए। आरोप है कि कर्मचारी ने गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की। घटना दोपहर करीब 2:40 बजे निगम मुख्यालय के प्रवेश द्वार के पास हुई। कर्मचारी की पहचान सुनील गायकवाड़ के रूप में हुई है। वह निगम के उद्यान विभाग से जुड़ा है और सम्राट अशोक संगठन से भी संबंधित बताया गया है। वह एक बैग लेकर निगम मुख्यालय पहुंचा था। आरोप है कि उसने अपने बच्चे की किताबों के पन्नों में आग लगाई और जलते कागज महापौर की गाड़ी पर फेंक दिए। घटना के समय महापौर मालती राय पहली मंजिल स्थित अपने कार्यालय में थीं।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मी ने हटाए जलते कागज, हाथ झुलसा
जलते कागज गाड़ी पर गिरने के बाद निगम के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश की। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी रामसिंह यादव ने गाड़ी से जलता सामान हटाया। इस दौरान उनका हाथ झुलस गया।
विज्ञापन


बच्चे को स्कूल से निकालने का दावा
घटना के दौरान कर्मचारी ने निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। उसने दावा किया कि निगम में स्थायी कर्मचारी नहीं बनाए जाने के कारण उसके बच्चे को स्कूल से निकाल दिया गया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी अपने रोजगार की स्थिति को लेकर नाराज था। वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुनील के बाएं हाथ पर पट्टी बंधी थी और माना जा रहा है कि उसने हाल में इलाज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल की सड़कों पर सियासत गरम: अरुण यादव बोले-सड़कें कम, मौत के गड्ढे ज्यादा,फूल चढ़ाकर लोगों ने किया प्रदर्शन


आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर
घटना के बाद नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने उपायुक्त हिरेंद्र कुशवाह को कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महापौर मालती राय से घटना के संबंध में प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed