{"_id":"5d9b565a8ebc3e0131499aa1","slug":"six-people-died-in-a-collision-between-a-truck-and-an-auto-rickshaw-in-shivpuri-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेशः शिवपुरी में सवारी उतार रहे ऑटो की ट्रक से टक्कर, पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेशः शिवपुरी में सवारी उतार रहे ऑटो की ट्रक से टक्कर, पांच लोगों की मौत
Mon, 07 Oct 2019 08:50 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 07 Oct 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
शिवपुरी हादसा
- फोटो : ANI
गुना-शिवपुरी हाइवे पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब सवारी उतार रहे ऑटो को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने टैंपों में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। हादसा कोलारस इलाके में पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुरी में ट्रक और ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में कई अनमोल जिंदगियों के असमय काल कवलित हो जाने का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। विनम्र श्रद्धांजलि!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 7, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
