फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Head-on collision between auto-rickshaw and bike in Sidhi; four people critically injured.

सीधी: ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग गंभीर घायल; 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया

Sun, 11 Oct 2026 11:29 AM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 11:29 AM IST
सार

हत्था की लालकी पहाड़ी के पास रविवार सुबह ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Head-on collision between auto-rickshaw and bike in Sidhi; four people critically injured.
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हत्था की लालकी पहाड़ी के पास रविवार सुबह ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। मोटरसाइकिल सवार दो युवक रीवा से खड्डी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों की मदद की और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
विज्ञापन


108 एंबुलेंस के चालक प्रवीण मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वह घटनास्थल पर पहुंचे, तो चारों घायल गंभीर अवस्था में पड़े हुए थे। स्थानीय राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस में बैठाया गया और तत्काल उपचार के लिए रामपुर नैकिन अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए प्रशासन मुस्तैद: मांस-मछली की बिक्री बंद, 650 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा


हादसे में मोटरसाइकिल सवार शिवेंद्र सिंह (19) और भूरा सिंह (19) घायल हुए हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं। वहीं, ऑटो में सवार रमेश साकेत (37) और शिवम बैस (19), निवासी खड्डी, भी दुर्घटना में घायल हुए हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच
रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल चारों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed