फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Singh Chouhan said this year 8,000 new officials will join force

इस साल मध्यप्रदेश पुलिस में होंगी 8 हजार सिपाहियों की भर्तियां, सीएम ने की घोषणा

Tue, 03 Apr 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 03 Apr 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan said this year 8,000 new officials will join force
शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भौंरी में आयोजित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में शिरकत की और उप पुलिस अधीक्षक एवं उप निरीक्षक के संयुक्त दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह के मौके पर परेड का निरीक्षण करके उसकी सलामी ली। परेड कमांडर का दायित्व उप-पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया संभाल रही थीं। अपने संबोधन में चौहान ने कहा- पुलिस की नौकरी देशभक्ति और जनसेवा का एक संकल्प है। आज से पुलिस बल में शामिल हो रहे अधिकारी अपनी पूरी क्षमता से राज्य की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाएं और जनता के मन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करें। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कहा- हम सब मिलकर प्रदेश को देश और दुनिया का सबसे उत्तम राज्य बनाएंगे। अधिकारी पूरी प्रामाणिकता से जनता की सेवा करें। प्रदेश में पुलिस बल की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस साल भी आठ हजार नए सिपाही भर्ती किए जाएंगे। चौहान ने समारोह में प्रशिक्षण के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों को पुरस्कृत किया और पुलिस हित मेन्युअल-2017 का विमोचन भी किया। इस दीक्षांत समारोह में पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला सहित एडीजी, आईजी और दूसरे अफसर भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी के निदेशक सुशोभन बनर्जी ने मुख्यमंत्री को पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि एक साल के अंदर अकादमी में 832 पुलिस अधिकारियों को गहन प्रशिक्षण दिया गया है। परेड में 21 महिलाओं सहित 26 पुरुष उप-पुलिस अधीक्षक ने हिस्सा लिया। दीक्षांत परेड में उप-पुलिस अधीक्षक का 37वां और उप निरीक्षक वर्ग का 90वां बैच था। बनर्जी ने बताया कि पुलिस अकादमी भोपाल और डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू (इंदौर) के बीच समझौता हुआ है। जिसमें अकादमी में उप-पुलिस अधीक्षक वर्ग के प्रशिक्षण को विश्वविद्यालय मास्टर डिग्री की उपाधि देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed