{"_id":"86091c8f005eb1ad9e4cab9bf15e7a29","slug":"shivraj-sadhna-singh-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल
Updated Mon, 11 Nov 2013 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी साधना सिंह हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के आंकड़े बताते हैं कि शिवराज सिंह चौहान के पास जितनी जमीन है, उसकी कीमत 2 करोड़ रुपए है, लेकिन साधना सिंह के पास जमीन का बाजार मूल्य 3.57 करोड़ रुपए है।
शिवराज के पास केवल 64 ग्राम सोना है, जिसका मूल्य 1.60 लाख रुपए है। साधना सिंह के पास 470 ग्राम सोना है, जिसका मूल्य 14 लाख रुपए है।
वर्ष 2012-13 के आयकर रिटर्न के अनुसार शिवराज की आय 17,12,390 रुपए रही है, जबकि साधना सिंह की आय 20,56,580 रुपए रही है।
शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश की बुधनी और विदिशा विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। बकौल दिग्विजय सिंह भाजपा में उनके भी मित्र हैं और उन मित्रों ने बताया है कि शिवराज अपनी पत्नी को विदिशा से चुनाव लड़ाना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
दिग्विजय का करोड़पति बेटा
राघौगढ़ के बेटे जयवर्धन सिंह की सालाना आमदनी तो 2.5 लाख रुपए है लेकिन उनकी चल-अचल संपत्तियों का मूल्य 7.1 करो़ड़ रुपए है। जिसमें 7 किलोग्राम सोना और 27 किग्रा चांदी है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री करने वाले जयवर्धन सिंह की चल संपत्तियों का मूल्य ही 2.94 करोड़ रुपए है। जिसमें सोना चांदी और जेवरात शामिल हैं।
विज्ञापन
कालूखेड़ा भी करोड़पति
ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास समर्थक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के पास 2008 में 1 किग्रा सोना था, जो 2013 में बढ़कर 2 किग्रा हो गया है। कालूखेड़ा की चल संपत्ति का मूल्य 2.28 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति का मूल्य 11 करोड़ रुपए है। उनकी शरीके हयात की संप्त्तियां इसमें शामिल नहीं हैं।
विजयवर्गीय तो गरीब हो गए
शिवराज मंत्रिमंडल के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय देश में शायद अकेले मंत्री होंगे जो दस साल मंत्री रहने के बाद गरीब हो गए हैं। वर्ष 2008 के चुनाव में उन्होंने अपनी दौलत 2.55 करोड़ रुपए बताई थी। अब 2013 में विजयवर्गीय की दौलत घटकर 1 करोड़ रुपए रह गई है। विजयवर्गीय का कहना है कि कार के नाम पर उनके पास केवल मारुति 800 है।
करोड़ों की भूमि गोविंद की
भोपाल में मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में से एक 83 वर्ष के बाबूलाल गौर दसवीं बार गोविंदपुरा सीट से मैदान में है। उनके सामने कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के खास सिपहसालार गोविंद गोयल को मैदान में उतारा है। गोविंद गोयल प्रदेश के सबसे अमीर उम्मीदवारों में से हैं। उनके शपथ पत्र के अनुसार गोविंद गोयल के पास 5.80 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है और करीब 22.58 करोड़ रुपए की जमीनें हैं। वर्ष 2013-14 की आयकर विवरणी के मुताबिक उनकी आय 38.45 लाख बताई गई है। वह भास्कर वेंकटेश कंपनी में भागीदार हैं।
