Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ASP Tarnekar’s son selected as a Flying Officer in the Air Force

शाजापुर: एएसपी महेंद्र तारनेकर के बेटे स्वयं का वायुसेना में चयन, एएफकैट में हासिल की ऑल इंडिया 12वीं रैंक

Mon, 23 Nov 2026 01:17 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2026 01:17 PM IST
सार

शाजापुर एएसपी महेंद्र तारनेकर के बेटे स्वयं तारनेकर का एएफकैट के माध्यम से भारतीय वायुसेना में चयन हुआ है। उन्होंने ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल की है। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच में चयन से परिवार में खुशी है।

 

विज्ञापन
ASP Tarnekar’s son selected as a Flying Officer in the Air Force
परिवार के साथ स्वयं तारनेकर।

विस्तार

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र तारनेकर के बेटे स्वयं तारनेकर का भारतीय वायुसेना में चयन हुआ है। उन्होंने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफकैट) के माध्यम से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (एई) ब्रांच में सफलता हासिल की है। स्वयं को ऑल इंडिया 12वीं रैंक मिली है। वह फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में वायुसेना में सेवाएं देंगे। उनका चयन ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल कैटेगरी में हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

एएसपी महेंद्र तारनेकर ने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि बेटा उनसे बड़ा अधिकारी बना है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस में रहकर समाज की सुरक्षा और सेवा कर रहे हैं, वहीं बेटा वायुसेना में रहकर देश की रक्षा के लिए काम करेगा।

विज्ञापन

उन्होंने युवाओं और अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि युवा अपना लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करें। मोबाइल का उपयोग भी लक्ष्य प्राप्त करने के लिए करें। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों का हौसला बढ़ाएं और उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित करें। परिणाम की चिंता किए बिना प्रयास करने का विश्वास दिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तारनेकर ने बताया कि स्वयं ने अपनी मेहनत और निरंतर प्रयासों से यह मुकाम हासिल किया है। भारतीय वायुसेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में चयन युवाओं के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस ब्रांच में विमानन तकनीक, इंजीनियरिंग और वायुसेना के तकनीकी कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलता है।


पढे़ं: कैबिनेट बैठक में अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, सीलिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल में हुआ चयन
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के उम्मीदवार स्वयं का चयन ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल कैटेगरी में हुआ है। उन्हें एयरोनॉटिकल इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) या एयरोनॉटिकल इंजीनियर (मैकेनिकल) ब्रांच में जिम्मेदारी मिलेगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वह विमानों और उपकरणों के रखरखाव तथा तकनीकी संचालन से जुड़े कार्य संभालेंगे।

बचपन से था फाइटर प्लेन उड़ाने का सपना
स्वयं ने बताया कि इस सफलता तक पहुंचने का सफर काफी लंबा और कठिन रहा। उन्होंने 11वीं और 12वीं में भी एनडीए की परीक्षा दी थी, लेकिन उस समय सफलता नहीं मिली। हालांकि, लगातार मेहनत और प्रयास के बाद अब ग्रेजुएशन एंट्री के माध्यम से उनका चयन हुआ है।

उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनका सपना एयरक्राफ्ट उड़ाने का था। खिलौनों में भी उन्हें फाइटर प्लेन ही पसंद आते थे। घर में पिता के पुलिस अधिकारी होने के कारण उन्हें बचपन से ही वर्दी का माहौल मिला। एनसीसी से भी उन्हें प्रेरणा मिली। इसी वजह से उन्होंने वायुसेना में जाने का लक्ष्य बनाया।

स्वयं ने कहा कि पिता उनके लिए हमेशा मजबूत स्तंभ रहे हैं। उन्होंने ही उन्हें एनसीसी के बारे में बताया था, जिसके बाद उन्होंने एनसीसी ज्वाइन की। पिता का मार्गदर्शन हमेशा उनके लिए सहायक रहा। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सफलता का महत्व तभी होता है, जब व्यक्ति तमाम कठिनाइयों को पार करके उसे हासिल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed