फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Workers are taking out sand from the swollen river and loading it into tractor, sand mafia is fearless

Shahdol News: उफनती नदी से रेत निकालकर ट्रैक्टर में लोड कर रहे मजदूर, दिनदहाड़े हो रहा अवैध उत्खनन

Sat, 10 Aug 2024 12:32 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2024 12:32 PM IST
सार

थाना प्रभारी सत्येंद्र चतुर्वेदी ने बताया की नदी में दो थानों की सीमा लगती है।  जिसमें जयसिंहनगर और गोहपारू थाना क्षेत्र आता है। हमारे क्षेत्र में जब-जब हमें शिकायत मिलती है, हम कार्रवाई करते हैं। कई बार अवैध रेत से भरे ट्रैक्टरों को जब्त कर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Workers are taking out sand from the swollen river and loading it into tractor, sand mafia is fearless
उफनाती नदी से मजदूरों के द्वारा निकाली जा रही रेत कर रहे ट्रैक्टर में लोड

विस्तार

शहडोल जिले में दो सरकारी मुलाजिमों की रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने रेत माफियाओं पर कई बड़ी कार्रवाई की, लेकिन माफिया रेत की चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दिनदहाडे़ बरसात में उफनती नदी से रेत चोरी करने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मजदूरों द्वारा ट्रैक्टर में रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। वायरल हो रहा वीडियो जिले के जयसिंहनगर का बताया गया है। जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा कि नदी अपने उफान पर है और रेत माफियओं के द्वारा मजदूरों से नदी से रेत निकलकर ट्रैक्टर पर लोड कर परिवहन की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हलफर नदी जो जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में आती है, वहां से प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों से रेत निकालकर अवैध परिवहन किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस और खनिज विभाग की मिली भगत से यह पूरा काला कारोबार चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को अवैध उत्खनन की जानकारी दी जाती है ,लेकिन वह कोई कारवाई नहीं करती। अवैध उत्खनन कर परिवहन का यह कार्य दिनदहाड़े चल रहा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते महीने जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन रोकने गए पटवारी और एएसआई की माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने माफियाओं पर कारवाई की थी, लेकिन एक बार फिर अवैध खनन दिनदहाड़े चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सत्येंद्र चतुर्वेदी ने बताया की नदी में दो थानों की सीमा लगती है।  जिसमें जयसिंहनगर और गोहपारू थाना क्षेत्र आता है। हमारे क्षेत्र में जब-जब हमें शिकायत मिलती है, हम कार्रवाई करते हैं। कई बार अवैध रेत से भरे ट्रैक्टरों को जब्त कर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed