फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress's show of strength in Shahdol, ambulance stuck in traffic jam

Shahdol: नए अध्यक्ष के बनने पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जाम में फंसी एंबुलेंस, युवक के कान के पास फटा पटाखा

Tue, 26 Aug 2025 09:51 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 26 Aug 2025 09:51 PM IST
सार

शहडोल जिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय अवस्थी के चयन पर शहर में रैली निकाली गई। इस दौरान जाम लगने से दो एंबुलेंस फंस गईं, जिससे मरीजों को परेशानी हुई। वहीं, पटाखे से युवक घायल होते-होते बचा।

विज्ञापन
Congress's show of strength in Shahdol, ambulance stuck in traffic jam
शहर में देखने को मिली अव्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिला कांग्रेस ने नए अध्यक्ष अजय अवस्थी के चयन पर मंगलवार को रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। जय स्तंभ चौक से शुरू होकर कांग्रेस भवन तक निकाली गई इस रैली में कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था। रैली के दौरान "अजय अवस्थी जिंदाबाद" और "कांग्रेस जिंदाबाद" के नारे गूंजते रहे।

विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान शहर में अव्यवस्था भी देखने को मिली। जय स्तंभ चौक पर भीड़ बढ़ने से कलेक्ट्रेट के पास दो एंबुलेंस जाम में फंस गईं। जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाई हुई, इससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। वहीं, कांग्रेस भवन पहुंचने पर पटाखे फोड़ते समय भी एक हादसा होते-होते बचगया। रैली में की जा रही आतिशबाजी के दौरान अचानक एक पटाखा युवक के कान के पास जाकर फट गया, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजदू वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने हस्तक्षेप कर हालत संभाले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जीतू पटवारी बोले- MP की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, CM यादव ने कहा, यह बहनों का अपमान
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के जरिए कांग्रेस ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया, लेकिन अव्यवस्था से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी भी देखने को मिली। नागरिकों का कहना है कि राजनीतिक उत्सवों में आम जनता की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को बताया शराबी: इस दावे में कितनी सच्चाई, क्या कहते हैं आंकड़े?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed