फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Women worshiped Goddess Sheetla Mata who provides health

Sehore News: हाथों में पकवान की थाली लेकर सुबह से ही मंदिर पहुंची महिलाएं, शीतला माता की पूजा कर लगाया भोग

Fri, 21 Mar 2025 11:57 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 11:57 AM IST
सार

शीतला सप्तमी चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी को मनाई जाती है। इस अवसर पर माताएं मां शीतला की पूजा अर्चना कर उन्हें शीतल भोजन का भोग लगाती हैं। घरों में महिलाएं एक दिन पहले भोजन, पकवान,आदि से खाने की वस्तुएं तैयार करती हैं।

विज्ञापन
Sehore news: Women worshiped Goddess Sheetla Mata who provides health
शीतला माता मंदिर जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए परिधान धारण कर गीत गाती माताएं और बहनें, हाथ में सजी पूजा की थाली और उसमें सजे व्यंजन। शीतला माता मंदिर की ओर बढ़ते कदम। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को शहर के हर गली और मोहल्ले में नजर आया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  विधानसभा में फाग उत्सव, सीएम यादव ने ने विजयवर्गीय के साथ गाया गाना, जमकर थिरके मंत्री और विधायक
विज्ञापन


दरअसल, आरोग्य प्रदान करने वाली देवी शीतला माता को सप्तमी के दिन ठंडे भोजन का भोग लगाए जाने की परंपरा है। यह भोजन षष्टी के दिन बनाया जाता है और फिर सप्तमी को उसे खाया जाता है। इसी के चलते एक दिन पहले घरों से विभिन्न व्यंजनों के बनाने की महक से मानों पूरा शहर ही सुगंधित था। आज शीतला सप्तमी पर इंग्लिशपुरा स्थित हरदौल माता मंदिर, आराकश मोहल्ला गंज, अंबेडकर पार्क स्थित शीतला माता मंदिर, गल्ला मंडी स्थित शीतला माता मंदिर, कस्बा स्थित शीलता माता मंदिर पर तो मेले जैसा माहौल सुबह से नजर आया। महिलाओं ने बताया कि शीतला सप्तमी का यह पर्व होली के पर्व के बाद सप्तमी को आता है। इस दिन वे माता शीतला का पूजन अलसुबह से करना शुरू कर देती हैं। माताजी की ठंडे भोजन से पूजा की जाती हैं। माता की पूजा और भोग चढ़ाने के बाद ही घरों में भोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आज मध्य प्रदेश के 30 जिलों में बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश

शीतला सप्तमी चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी को मनाई जाती है। इस अवसर पर माताएं मां शीतला की पूजा अर्चना कर उन्हें शीतल भोजन का भोग लगाती हैं। घरों में महिलाएं एक दिन पहले भोजन, पकवान,आदि से खाने की वस्तुएं तैयार करती हैं। इसके पीछे मान्यता है कि माता शांत रहे, चेचक जैसी महामारी न फैले और परिवार के सदस्य मौसमी बीमारी से बचे रहें।

सभी सनातन धर्मप्रेमी मनाते हैं शीतला माता पूजन
बुजुर्ग कमला बाई ने बताया है कि शीतला सप्तमी पर्व लगभग सभी स्थानों में सनातन धर्म प्रेमी मनाते हैं। यह पर्व चेचक जैसी बीमारी, चिकन पॉक्स यानि आम भाषा में अचपड़ा को ठीक करने, मौसमी बीमारियों और हानिकारक वैक्टीरिया से बचने के लिए मनाया जाता है। 
 

शीतला माता मंदिर पर पूजन करती महिलाएं( फोटो अमर उजाला)

 

शीतला माता मंदिर पर पूजन करती महिलाएं( फोटो अमर उजाला)

ये वीडियो भी देखें...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed