विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन गुरुवार शाम को विधानसभा के मानसरोवर सभागार में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के साथ फूलों से होली खेली। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाना गया। सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने सीएम के हाथ पकड़कर उनके साथ डांस किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक भी जमकर थिरके। सीएम मोहन यादव ने मंत्री विजयवर्गीय के साथ गोविंदा आला रे गाना भी गाया।
MP News: विधानसभा में फाग उत्सव, सीएम यादव ने विजयवर्गीय के साथ गाया गाना, जमकर थिरके मंत्री और विधायक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:04 AM IST
सार
विधानसभा के मानसरोवर सभागार में हुए फाग महोत्सव में सीएम यादव ने कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के साथ फूलों से होली खेली। सीएम ने मंत्री विजयवर्गीय के साथ गोविंदा आला रे गाना गाया और डांस भी किया।
विज्ञापन
