फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Bulldozer ran on foreign liquor worth ten lakhs in Sehore, police administration took action

Sehore News: सीहोर में दस लाख की विदेशी शराब पर चला रोड रोलर, 15 साल पहले जब्त की थीं 565 पेटियां

Fri, 27 Jun 2025 07:58 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 27 Jun 2025 07:58 AM IST
सार

सीहोर जिले के जावर थाना परिसर में पुलिस ने 15 साल पहले जब्त की गई करीब 10 लाख रुपए की 565 पेटी विदेशी शराब पर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया। कोविड के कारण नष्टीकरण में देरी हुई थी। कार्रवाई के दौरान पटाखों जैसी आवाजें सुन क्षेत्र में हलचल मच गई। 

विज्ञापन
Sehore news: Bulldozer ran on foreign liquor worth ten lakhs in Sehore, police administration took action
सीहोर में अवैध शराब की बोतलों पर चला रोड रोलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में करीब दस लाख रुपए की विदेशी शराब पर रोड रोलर चला तो पूरे क्षेत्र में पटाखे फूटने की आवाज काफी देर तक आती रही। यह कार्रवाई पुलिस ने जावर थाना परिसर में की गई। इस दौरान करीब दस लाख की अंग्रेजी शराब नष्ट कर दी गई। दरअसल, पुलिस ने ये 565 पेटियां शराब करीब 15 साल पहले 2008 में मेहतवाड़ा के पास से एक वाहन से अवैध रूप से ले जाते हुए जब्त की थी। जिसे अब जाकर नष्ट किया गया। शराब की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Samwad 2025: ‘अटलजी की स्मृति में ग्वालियर में होगी कैबिनेट की बैठक’, मंच से सीएम मोहन यादव ने की घोषणा
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 2008 में थाना जावर पुलिस ने मेहतवाड़ा के पास बीलपान रोड से एक वाहन से अवैध रूप से ले जाई जा रही विदेशी शराब की 565 पेटियां जब्त की थीं। इनमें हैरिटेज व्हिस्की, ब्लू लेबल और पावर 5000 बीयर जैसी ब्रांड की 4916 लीटर शराब शामिल थी। मामले में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में चालान भी पेश किया गया था। गुरुवार को जिले के जावर थाना पुलिस ने 15 साल पहले जब्त की गई 565 पेटी अवैध विदेशी शराब को विधिवत रूप से नष्ट किया। यह कार्रवाई पंचायतनामा बनाकर जावर थाना परिसर में की गई। थाने में अवैध शराब पर रोड रोलर चलने पर काफी देर तक पटाखे जैसी आवाज आने से अनेक लोग थाने से आवाज आने का कारण जानने भी पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि यहां अवैध शराब का नष्टीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Samwad 2025: 'अमर उजाला संवाद' में बोले रवि किशन- ‘ऑस्कर में पक्षपात होता है, हम लॉबी का शिकार हो जाते हैं’

कोविड के चलते टल गया था नष्टीकरण
शराब नष्ट करने के लिए 2020 में दंडाधिकारी के आदेश पर एक टीम गठित की गई थी, लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते उस समय नष्टीकरण की कार्रवाई संभव नहीं हो सकी थी। बाद में थाना प्रभारी जावर ने फिर से प्रक्रिया शुरू कर टीम का गठन कराया। इसके बाद गुरुवार को समिति की निगरानी में जावर थाने में शराब को पंचायतनामा के तहत नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शराब की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed