फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   MP Samwad 2025 Actor Ravi Kishan Shares His Thought On Acting Career And Movies

MP Samwad 2025: 'अमर उजाला संवाद' में बोले रवि किशन- ‘ऑस्कर में पक्षपात होता है, हम लॉबी का शिकार हो जाते हैं’

Thu, 26 Jun 2025 12:00 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 26 Jun 2025 12:00 PM IST
सार

Amar Ujala Samwad Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित अमर उजाला संवाद में अभिनेता और राजनेता रवि किशन ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सिनेमा को लेकर खुलकर बात की और अपने विचार रखे। जानते हैं अभिनेता ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन
MP Samwad 2025 Actor Ravi Kishan Shares His Thought On Acting Career And Movies
अमर उजाला संवाद में रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में अमर उजाला संवाद में पहुंचे अभिनेता रवि किशन ने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान जब उनसे लापता लेडीज के ऑस्कर में पहुंचने और वहां जीत न पाने को लेकर सवाल किया गया। तो इस पर रवि किशन ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि ‘ऑस्कर में पक्षपात होता है, हम लॉबी का शिकार हो जाते हैं। हमारे साथ भी ये ही हुआ, 'लापता लेडीज' लॉबी का शिकार हुई।’

विज्ञापन

कार्यक्रम में रवि किशन ने आगे कहा- मेरे लिए 'लापता लेडीज' काफी खास है। क्योंकि मुझ पर एक ठप्पा लगा दिया गया था कि मैं भोजपुरी स्टार हूं। मैं एक अभिनेता के तौर पर खुद को 34 साल से सींच रहा था। मेरा एक अलग स्टाइल है। लोग उसे पसंद करते हैं। लेकिन मुझे भोजपुरी की वजह से पीछे ढकेल दिया जाता था।। मुझ पर महादेव की कृपा हुई। 'लापता लेडीज' के ऑस्कर तक पहुंचने के बाद मेरे प्रति लोगों का नजरिया बदला है। अब लोगों को लगता है कि मैं अच्छा कलाकार हूं। अब मेरे पास अच्छी स्क्रिप्ट और अच्छे ऑफर आते हैं।

विज्ञापन

MP Samwad 2025 Actor Ravi Kishan Shares His Thought On Acting Career And Movies
अमर उजाला संवाद में रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में रवि किशन ने आगे कहा- मेरी पहली फिल्म हिंदी में थी। मैंने 1991 में काजोल के साथ फिल्म 'उधार की जिंदगी' से अपनी शुरुआत की। फिर मैंने शाहरुख खान, सलमान खान मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों के साथ काम किया। फिर 2001 में भोजपुरी सिनेमा में मैंने शुरुआत की। मैंने सोचा कि अब मैं खुद ही सुपरस्टार बनूंगा। उस वक्त भोजपुरी सिनेमा बंद हो चुका था। मैंने भोजपुरी सिनेमा को फिर से शुरू किया और फिर भोजपुरी की जनता ने मुझे सुपरस्टार बना दिया। फिर उसके बाद मैं बिग बॉस में गया और वहां से फिर से हिंदी फिल्मों में काम शुरू किया।

MP Samwad 2025 Actor Ravi Kishan Shares His Thought On Acting Career And Movies
अमर उजाला संवाद में रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता ने आगे अपने पॉपुलर शो 'मामला लीगल है' को लेकर एक बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि जल्द ही मामला लीगल है का सेकंड सीजन भी आ रहा है। सिनेमा में हमेशा वकीलों को तारीख पर तारीख देते ही दिखाया गया। लेकिन वकीलों की भी एक जिंदगी होती है, उनके परिवार होते हैं। वकीलों की भी कई दिक्कतें होती हैं, कई परेशानियां होती हैं। इन सभी मुद्दों को इसमें छुआ गया है। मैं सेकंड सीजन में जज के किरदार में नजर आऊंगा। जब एक जज को किसी कम उम्र वाले को फांसी की सजा देनी होती है, तब उस जज पर क्या बीतती है। ये सब इसमें देखने को मिलेगा।
इसके अलावा अपनी अगली फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि मेरी अगली फिल्म अजय देवगन के साथ 'सन ऑफ सरदार 2' है। अजय देवगन मेरे अच्छे मित्र हैं। जब अजय ने मुझे फोन करके कहा कि ये फिल्म है तो मैं खुश हुआ। हालांकि, मैंने कहा कि मेरा पार्लियामेंट का सेशन है, लेकिन जब उन्होंने कहा कि लंबा समय चाहिए। फिर मैंने पीएमओ में पत्र लिखा और सीएम योगी को पत्र लिखकर बताया कि मुझे जाना है, क्योंकि फिल्म में काफी पैसा लगा है और एक बड़ी फिल्म बन रही है। मैं फिल्म में सरदार बना हुआ हूं। मैं पहली बार इस नए किरदार में नजर आऊंगा। ये फिल्म आप लोगों को बहुत पसंद आएगी। पहले मेरा वाला रोल संजय दत्त करने वाले थे। फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन

MP Samwad 2025 Actor Ravi Kishan Shares His Thought On Acting Career And Movies
अमर उजाला संवाद में रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

अपने पसंदीदा अभिनेताओं के बारे में रवि किशन ने कहा कि मेरे जीवन में कुछ-कुछ अभिनेताओं ने प्रभाव छोड़ा है। मुझे बलराज साहनी काफी प्रभावित करते हैं। इसके अलावा दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह, शाहरुख खान, इरफान खान कई ऐसे अभिनेता हैं जो मुझे पसंद हैं। हर कलाकार ने कुछ न कुछ दिया है।
कार्यक्रम के दौरान जब अभिनेता से पूछा गया कि अगर किसी रोमांटिक फिल्म में प्रमुख किरदार निभाने का मौका मिले, तो किस हीरोइन के साथ रोमांस करना चाहेंगे। इस पर अभिनेता ने कहा कि मुझे पसंद तो दीपिका और आलिया हैं। मैं माधुरी दीक्षित के साथ एक फिल्म भी कर रहा हूं। यह एक लव स्टोरी है, जिसका नाम 'मां बहन' है। इसकी शूटिंग चालू है। इसके अलावा भी आप मुझे कई और फिल्मों में देखेंगे। अब मैं कुछ एक रोमांटिक फिल्मों में भी नजर आऊंगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed