फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: BJP and Congress face to face over MLA Sudesh Rai's abusive language in Sehore

MP News: सीहोर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, विधायक सुदेश राय के गाली-गलौज वाले वीडियो पर बवाल

Tue, 02 Sep 2025 02:50 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 02 Sep 2025 02:50 PM IST
सार

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के "संस्कार और संस्कृति" वाले दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी अपने ही विधायक की हरकत पर चुप है। इस घटना ने प्रदेश की राजनीति में गरमी ला दी है।

विज्ञापन
MP News: BJP and Congress face to face over MLA Sudesh Rai's abusive language in Sehore
सीहोर में आमने-समान हुए भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए। मामला तब भड़क गया, जब भाजपा ने राहुल गांधी द्वारा बिहार में पीएम मोदी की मां को लेकर कही गई कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों दलों में धक्का-मुक्की हो गई। झड़प के बीच सीहोर विधायक सुदेश राय का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे कथित रूप से मां-बहन की गालियां देते हुए दिख रहे हैं। कांग्रेस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा को कठघरे में खड़ा कर दिया। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा संस्कार और संस्कृति की बात करती है, लेकिन उसके विधायक खुलेआम गाली-गलौज पर उतारू हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर हमला बोला। पटेल ने लिखा “भाजपा के दोहरे चरित्र का नजारा साफ दिख रहा है। एक तरफ़ राहुल गांधी जी के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर पुतला दहन और दूसरी तरफ उनके ही विधायक सुदेश राय खुलेआम मां-बहन की गालियां बरसाते हुए। सवाल ये है कि जो पार्टी खुद को संस्कार और संस्कृति का ठेकेदार बताती है, वो अपने विधायक की इस शर्मनाक हरकत पर कब कार्रवाई करेगी? क्या भाजपा अब अपने विधायक का पुतला दहन करेगी या इस गालीबाज को संरक्षण देगी?
विज्ञापन

जनता सब देख रही है। भाजपा के दोहरापन, खोखले नैतिकता पाठ और गालीबाज नेताओं की असलियत उजागर हो चुकी है। भाजपा की कथनी-करनी का फर्क अब और छुपने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीहोर में राजनीति गरमाई, पूर्व कांग्रेस विधायक शैलेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडिय

भाजपा की शिकायत
घटना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि भाजपा महिला मोर्चा का शांतिपूर्ण कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाधा डाली, महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्द कहे और मारपीट की।


ये भी पढ़ें- MP Cabinet Meeting: जल जीवन मिशन को रफ्तार, इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड का विकास, बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

कांग्रेस का पलटवार
इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती भी साथियों के साथ थाने पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाली-गलौज और कार्यालय जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार कांग्रेस दफ्तर पर हमला कर रही है और माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।

सीहोर में राजनीति गरमाई, पूर्व कांग्रेस विधायक शैलेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडिय

तीन दिन का अल्टीमेटम
राजीव गुजराती ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेसजन प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा “यह परंपरा स्वच्छ राजनीति की पहचान नहीं है, भाजपा जनता को गलत संदेश दे रही है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed