फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP NEWs: Sehore court advocate was physically abusing a woman for 15 years, case registered

MP News: 15 साल से वकील कर रहा शारीरिक शोषण, शादी के लिए कहा तो धर्म बदलने का दबाव बनाया, महिला को दी यह धमकी

Mon, 24 Feb 2025 10:05 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 10:05 PM IST
सार

कोतवाली टीआई रविंद्र यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी वकील जीएम खान के खिलाफ केस  दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही एडवोकेट की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
MP NEWs: Sehore court advocate was physically abusing a woman for 15 years, case registered
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सीहोर कोर्ट का एक वकील 15 साल से एक महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला जब भी विवाह की बात कहती, एडवोकेट उसे टाल देता। हाल ही में एडवोकेट ने महिला से विवाह करने के लिए धर्म परिवर्तन करने की शर्त रख दी। जब महिला ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोपी वकील ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी। इससे परेशान पीड़िता ने एडवोकेट के खिलाफ दुष्कर्म और धर्मांतरण करने का दवाब बनाने का केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीहोर कोर्ट में भोपाली फाटक कस्बा निवासी जीएम खान पिता मोहम्मद अजीज खान वकील है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब 15 साल पहले एडवोकेट जीएम खान ने उसका तलाक का केस लड़ा था, तभी से उनकी पहचान हुई। तलाक के बाद एडवोकेट खान से दोस्ती होने के कारण बातचीत होती रहती थी। इसी दौरान, एडवोकेट खान ने महिला से कहा कि वह उससे शादी कर लेगा और अपनी पत्नी को तलाक दे देगा।
विज्ञापन


20 मई 2011 को एडवोकेट खान ने सीहोर स्थित महिला के किराये के मकान में शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद, वह लगातार महिला के घर आने लगा और शादी करने का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार कहने के बाद भी एडवोकेट खान शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो   महिला ने उसे अपने घर आने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले धर्म परिवर्तन करो, फिर करूंगा शादी
सितंबर 2024 में जब एडवोकेट खान महिला के घर आया और फिर से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तो महिला ने शादी करने की बात कही। इस पर एडवोकेट खान ने पहले धर्म परिवर्तन करने की शर्त रख दी। अगले महीने अक्टूबर 2024 में एडवोकेट खान को लकवा हो गया, जिससे उसका इलाज भोपाल में चल रहा था। ठीक होने के बाद एडवोकेट 22 फरवरी 2025 को फिर महिला के घर आया और धमकी दी कि अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो वह उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। साथ ही, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।


सरकारी नौकरी में है पीड़िता
पुलिस के अनुसार, पीड़िता सरकारी नौकरी में कार्यरत है, जबकि एडवोकेट जीएम खान की पत्नी शासकीय अधिवक्ता है। कोतवाली टीआई रविंद्र यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी वकील जीएम खान के खिलाफ धारा 69, 351 (3) बी.एन.एस. एवं 3/5 मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही एडवोकेट की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed