{"_id":"6261693b45f0cb5cc176831a","slug":"sehore-women-of-self-help-group-became-nutrition-friends-took-the-lead-in-public-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: स्व-सहायता समूह की महिलाएं बनीं पोषण सखी, जन जागरूकता का उठाया बीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: स्व-सहायता समूह की महिलाएं बनीं पोषण सखी, जन जागरूकता का उठाया बीड़ा
Thu, 21 Apr 2022 07:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:54 PM IST
सार
जिला सीहोर में खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर स्व सहायता समूह की महिलाएं (दीदियों) को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिले के 5 विकासखंड से कुल 28 दीदियों का चयन पोषण सखी के रूप में किया गया।
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। (प्रतीकात्मक चित्र)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला सीहोर में खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर स्व सहायता समूह की महिलाएं (दीदियों) को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिले के 5 विकासखंड से कुल 28 दीदियों का चयन पोषण सखी के रूप में किया गया।
इन प्रशिक्षण का उद्देश्य यह है कि पौष्टिक आहार, कुपोषण के चक्र को कैसे तोड़ा जाए, पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता का महत्व, मंगल दिवस, शिशु जीवन के पहले 1000 दिन, स्वच्छता और सामाजिक प्रबंधन, कोविड अनुरूप व्यवहार एवं ग्राम स्तर पर उपलब्ध योजनाओं के बारे में समझ विकसित करना।
प्रतिभागियों की समझ का आकलन करने के लिए प्रशिक्षण आरंभ होने से पहले प्री टेस्ट फॉर्म एवं प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद पोस्ट टेस्ट फॉर्म भी भरवाए गए। आगामी कार्ययोजना बनाने के लिए प्रशिक्षण के अंतिम दिन दीदियों के साथ मिलकर संकुल बार ग्रामों का विभाजन कर, प्रत्येक ग्राम में फ्लिपबुक के माध्यम से समूह से जुड़ी महिलाओं की जागरूकता का कार्य सौंपा गया है। इस प्रशिक्षण में राज्य परियोजना प्रबंधक, मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, श्रीमती अनिता वात्सल्य द्वारा दीदियों से चर्चा कर प्रोत्साहित किया गया।