{"_id":"627546ca7ef70808b873c388","slug":"sehore-now-rudraksh-will-be-distributed-from-monday-to-friday-two-days-will-be-kept-for-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: अब सोमवार से शुक्रवार तक होगा रुद्राक्ष का वितरण, दो दिन सफाई के लिए रखे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: अब सोमवार से शुक्रवार तक होगा रुद्राक्ष का वितरण, दो दिन सफाई के लिए रखे जाएंगे
Sat, 07 May 2022 07:15 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 07 May 2022 07:15 AM IST
सार
सीहोर में अब सप्ताह में सिर्फ पांच दिन रुद्राक्षों का वितरण किया जाएगा। पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस बारे में शुक्रवार को घोषणा की है।
विज्ञापन
रुद्राक्ष लेने के लिए दूर-दूर से भक्तगण यहां पहुंच रहे हैं।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित कुबेरेश्वर धाम पर अभिमंत्रित रुद्राक्षों का वितरण चल रहा है। रुद्राक्ष लेने के लिए दूर-दूर से भक्तगण यहां पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को कथा के दौरान भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि विशाल परिसर में जगह-जगह गंदगी होने के कारण अब मात्र सोमवार से शुक्रवार तक रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। शनिवार और रविवार को समिति के पदाधिकारियों के द्वारा सफाई की व्यवस्था की जाएगी।
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि अब तक लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष का वितरण कराया जा चुका है। हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। अब सप्ताह में सिर्फ पांच दिन रुद्राक्षों का वितरण किया जाएगा और शनिवार-रविवार को धाम में साफ-सफाई आदि की व्यवस्था की जाएगी। समिति के कार्यकर्ता दिन-रात सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। यहां आने वाले भक्तों को बिना किसी परेशानी के रुद्राक्ष मिले, इसके लिए व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद की गई हैं।
भक्तों की सुविधाओं के लिए बैरीकेड्स लगाए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की धक्का-मुक्की न हो। काउंटर पर कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है। जहां पर रुद्राक्ष वितरण कार्य चल रहा है वहां पर भक्तों को धूप में न खड़ा होना पड़े, इसके लिए डोम बनाकर छाया की गई है। पेयजल व्यवस्था अलग-अलग स्थानों पर की गई है, ताकि एक जगह ज्यादा लोगों की भीड़ न लग सके। ठंडा पानी मिले, इसके लिए वॉटर कूलर लगाए गए हैं। यहां पर आने वाले भक्तों को भोजन-प्रसादी भी वितरित किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को एक ही रुद्राक्ष दिया जा रहा है।