सीहोर: रेत का अवैध परिवहन करते 9 डंपर और ट्रैक्टर जब्त
अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। रविवार को खनिज विभाग ने अवैध परिहवन करते हुए 09 डंपर पर कार्रवाई की है। उन्हें जब्त किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में रेत का अवैध परिहवन करते हुए 09 डंपर जब्त किए गए हैं। ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए 06 डंपरों को जब्त कर रेहटी थाना और गोपालपुर थाने में पुलिस की अभिरक्षा में खड़े करवाए गए हैl ओवरलोड एक डंपर जब्त कर इछावर थाने में खड़ा किया गया है। इसी प्रकार ओवरलोड रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को जब्त कर गोपालपुर थाने में पुलिस खड़ा किया गया है।
अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। बावजूद रेत का खनन और अवैध परिवहन जारी है। रविवार को खनिज विभाग ने अवैध परिहवन करते हुए 09 डंपर पर कार्रवाई की है। उन्हें जब्त किया गया है।
12 दिसंबर को अस्थाई पुल को तोड़ा गया था
जिले के छीपानेर से रेत के अवैध खनन की शिकायत मिलने पर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, एसपी मयंक अवस्थी ने रविवार को छीपानेर खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेत परिवहन के लिए बनाए गए अस्थाई पुल को तोड़ा गया था।
