MP: भारत बंद के दौरान खुलेआम फायरिंग करने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में भारत बंद के दौरान खुलेआम सड़क पर कट्टा लेकर हवाई फायरिंग करने वाले शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की पहचान राजा चौहान के रूप में की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा जारी किए गए वीडियो में आरोपी युवक एक दुकान के किनारे खड़ा तड़ातड़ गोलियां चला रहा था।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में सोमवार को भारत बंद के दौरान देश के कई राज्यों में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन हिंसा में बदल गया।
इस दौरान मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना और चंबल के कई स्थानों से हिंसा की खबरें सामने आई हैं। हालात से निपटने के लिए राज्य के कई स्थानों पर कर्फ्यू लगाया गया। भारत बंद के प्रदर्शन के दौरान राज्य के ग्लावियर और मुरैना में हुई हिंसा में 7 लोग मारे गए हैं।
Gwalior: Case registered against Raja Chauhan, who was seen firing during yesterday's protests. #SC_ST_Act #MadhyaPradesh pic.twitter.com/SXheCOkGFV
— ANI (@ANI) April 3, 2018
मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही आदेश दिया था कि एससी-एसटी एक्ट में तत्काल गिरफ्तारी नहीं की जाए। कोर्ट के अनुसार एक्ट के तहत दर्ज होने वाले मामलों में अग्रिम जमानत को मंजूरी दी जाए। उच्चतम न्यायलय ने कहा था कि एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत मामलों में तुरंत गिरफ्तारी के बजाय पुलिस को 7 दिनों तक जांच करनी होगी और उस जांच के आधार पर एक्शन लेगी। इसके अलावा सरकारी अधिकारी की गिरफ्तारी उच्च अधिकारी (अपॉइंटिंग अथॉरिटी के स्तर) की मंजूरी के बिना नहीं हो सकेगी।
यदि गैर सरकारी कर्मी को गिरफ्तार करना है तो एसएसपी की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। कोर्ट के इसी फैसले के विरोध में विभिन्न दलित संगठनों ने सोमवार यानी 2 अप्रैल को एक दिवसीय भारत बंद का आह्वान किया था जिसका मध्यप्रदेश में व्यापक असर देखने को मिला। कल हुए प्रदर्शन के दौरान ग्वालियर में कई स्कूली वाहनों और बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। इसी देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी थी।
