फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satyavrat chaturvedi annoyed with congress high command

चापलूसपसंद है कांग्रेस हाईकमान: सत्यव्रत

Tue, 10 Dec 2013 08:00 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 10 Dec 2013 08:00 PM IST
विज्ञापन
satyavrat chaturvedi annoyed with congress high command

कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार से जबरदस्त क्षुब्ध हैं। वो इस हार के कारण कांग्रेस नेतृत्व से खासे खफा हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि पिछले दो साल से कांग्रेस नेतृत्व से बार-बार कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश की जनता दिग्विजय सिंह को सबसे ज्यादा नापसंद करती है, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व उन लोगों की आवाजें सुनता नहीं हैं जो कड़वी बात करते हैं।
विज्ञापन


चतुर्वेदी ने अमर उजाला को बताया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को हानि पहुंचाने वाले दिग्विजय सिंह को पूरे चुनाव में सबसे अहम स्थान दिया गया। उनके मुताबिक, ‘प्रदेशाध्यक्ष भी उनका आदमी, नेता प्रतिपक्ष भी उनका आदमी, वही टिकट बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेतृत्व आखिर करना क्या चाहता है। जिस आदमी को मध्यप्रदेश के लोग सबसे ज्यादा नापसंद करते हैं, उसे ही सबसे ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।’

कांग्रेस नेतृत्व सुनता है चापलूसों की बात
सत्यव्रत चतुर्वेदी कांग्रेस नेतृत्व से भी खासे नाराज हैं। वह साफ कहते हैं, ‘चापलूसों की बातें सुनी जाती हैं। उन्हें माना जाता है। जो लोग खरी बात करते हैं, पार्टी के फायदे की बात करते हैं, उन्हें सुना ही नहीं जाता है।’

लोकसभा चुनाव से पहले कांतिलाल भूरिया को हटाने के सवाल पर सत्यव्रत चतुर्वेदी का कहना है, ‘आपने सब कर के देख लिया। भूरिया को अध्यक्ष बनाकर देख लिया।

मोहन प्रकाश जी को लाकर देख लिया। अब उन्हें हटाकर देख लो। कांग्रेस नेतृत्व को जो समझ आए, वह करे। जब अप्रिय बातों को सुनना ही नहीं है तो क्या करें।’

सत्यव्रत चतुर्वेदी उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रचार अभियान की कमान सौंपने की वकालत की थी। उन्हें प्रदेश की राजनीति में दिग्विजय सिंह का धुर विरोधी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed