{"_id":"627672548a4e00610272c53c","slug":"satna-motorcycle-rider-died-due-to-truck-collision-a-young-man-going-on-foot-was-also-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, पैदल जा रहा एक युवक भी हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, पैदल जा रहा एक युवक भी हुआ घायल
Sat, 07 May 2022 06:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 07 May 2022 06:51 PM IST
सार
सतना जिले से गुजर रहे कोठी चित्रकूट रोड स्टेट हाईवे पर एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। वहीं वहां से पैदल जा रहा एक युवक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
सतना जिले से गुजर रहे कोठी चित्रकूट रोड स्टेट हाईवे पर एक हादसा हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। वहीं वहां से पैदल जा रहा एक युवक भी घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठी चित्रकूट रोड स्टेट हाईवे पर हादसा हुआ है। कोठी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक यूपी 90 AT 2839 ने मोटरसाइकिल सवार और पैदल जा रहे एक राहगीर को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार लल्लूलाल दहिया निवासी पौराणिक टोला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सब्जी लेकर पैदल जा रहा राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, वहीं ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो चुका है। पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक के नीचे दबी मोटरसाइकिल निकलवाई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।