{"_id":"67eb6524309782f4d803bd60","slug":"when-the-minor-was-stopped-from-abusing-his-father-the-drunkard-poured-liquor-on-his-head-and-set-him-on-fire-sagar-news-c-1-1-noi1338-2786253-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: पिता को गालियां देने से मना किया तो शराबी ने नाबालिग पर शराब उड़ेल कर लगाई आग, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: पिता को गालियां देने से मना किया तो शराबी ने नाबालिग पर शराब उड़ेल कर लगाई आग, अस्पताल में भर्ती
Tue, 01 Apr 2025 10:01 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:01 AM IST
सार
घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ाकोटा पुलिस की डायल 100 टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
विस्तार
सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत ग्राम उमरा में एक नाबालिग लड़की को आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोपी शराब के नशे में पीड़िता के पिता को अश्लील गालियां दे रहा था। नाबालिग ने इसका विरोध किया तो उसने उस पर देशी शराब डालकर लाइटर से आग लगा दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा से पांच लड़कों ने किया गंदा काम, परिजनों ने कहा- भय के कारण बच्ची कुछ नहीं बोली
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र से लगभग 9 किलोमीटर दूर ग्राम उमरा में रविवार रात 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील लोधी ने शराब पीकर एक व्यक्ति को धमकाते हुए उसकी सवारी ऑटो में आग लगाने की बात कही। विरोध करने पर आरोपी सुनील उन्हें गालियां देने लगा। नाबालिग लड़की ने अपने पिता को गालियां देने से मना किया तो आरोपी और अधिक क्रोधित हो गया। उसने अपने हाथ में ली हुई देशी शराब की बोतल नाबालिग पर उड़ेल दी और लाइटर से आग लगा दी, जिससे वह झुलस गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आज से ओले-बारिश और आंधी का अलर्ट, चार दिन तक बदला रहेगा प्रदेश का मौसम, जानें कब-कैसा रहेगा
घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ाकोटा पुलिस की डायल 100 टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी सुनील लोधी आदतन अपराधी है।
ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
