फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Weather of the state changed, temperature dropped by 7.8 degrees, clouds remained during the

MP Weather Today: प्रदेश का बदला मौसम, तापमान में 7-8 डिग्री की गिरावट,दिन में छाए रहे बादल,ओले-बारिश का अलर्ट

Tue, 01 Apr 2025 08:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 01 Apr 2025 08:20 PM IST
सार

MP Weather Today: प्रदेश में अगले 4 दिन मौसम बदला रहेगा। कई जिलों में ओले-बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बदल छाए रहे। प्रदेश के तापमान में एक ही दिन में 7 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
MP Weather Today: Weather of the state changed, temperature dropped by 7.8 degrees, clouds remained during the
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में तेज गर्मी की बजाय बारिश, ओले का असर देखने को मिलेगा। मंगलवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बदल छाए रहे। कुछ जगह बूंदा-बांदी भी हुई। प्रदेश के तापमान में एक ही दिन में सात डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट सिवनी जिले में देखने को मिली, यहां का अधिकतम तापमान 7-8 डिग्री गिर कर 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार मलाजखंड में 5.3 डिग्री की गिरावट देखी गई। 
विज्ञापन


हालांकि, कई जिलों का कुछ जिलों का तापमान में बढ़ोतरी भी हुई। धार में 2.4 डिग्री बढ़ कर अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार नर्मदापुरम का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 4 दिन मौसम बदला रहेगा। कहीं ओले गिरेंगे तो कहीं 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर       तापमान

धार        39.9
रतलाम     39.5
नर्मदापुरम   39.2
गुना       38.5
उज्जैन     38.4

इसलिए ऐसा मौसम
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि  एक टर्फ दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक गुजर रहा है। वहीं, यहां से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा। शुरुआत में दक्षिणी हिस्से में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। फिर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। आंधी की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। कुछ जिलों में यह रफ्तार 20 से 40 किमी के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कल से भोपाल के सरकारी अस्पतालों में सार्थक एप पर अटेंडेंस लगाना अनिवार्य, कर्मचारी कर रहे विरोध

4 दिन ऐसा रहेगा मौसम
1 अप्रैल: बड़वानी, खरगोन, खंडवा में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। वहीं, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा और बुरहानपुर में तेज आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रेगी। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, विदिशा, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, इंदौर, मंदसौर में बादल छा सकते हैं।

2 अप्रैल: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, पांढुर्णा में ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं, रायसेन, सीहोर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड में तेज आंधी चल सकती है।


3 अप्रैल: नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला में ओले गिर सकते हैं, जबकि ग्वालियर, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, हरदा, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, पन्ना और सतना में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट है।

4 अप्रैल: सिवनी में ओले गिरने का अलर्ट है। मंडला और बालाघाट में तेज आंधी चल सकती है।


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश का बदला मौसम, भोपाल समेत कई जिलों में छाए बादल, कल से तीन दिन ओले-बारिश का अलर्ट

प्रदेश में नर्मदापुरम सबसे गर्म
इससे पहले सोमवार को नर्मदापुरम में 39.4 डिग्री, रतलाम में 39.2 डिग्री, मंडला में 39.2 डिग्री, सिवनी में 38.2 डिग्री, बैतूल में 38 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 37.6 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट), शाजापुर-गुना में 37.5 डिग्री, नरसिंहपुर, खरगोन-दमोह में 37.4 डिग्री, छिंदवाड़ा में 37.2 डिग्री, सागर-सतना में 37 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 35.2 डिग्री, इंदौर में 35.4 डिग्री, ग्वालियर में 36.2 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री, जबलपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पश्चिमी सीहोर, खंडवा, दक्षिण खरगोन, बुरहानपुर, नर्मदापुरम और देवास जिलों में गरज-चमक की स्थिति बनी रही। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। दूसरी ओर, पारे में भी गिरावट का दौर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed