फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Five boys raped a minor girl in turns, police should file a report

Sehore news: नाबालिग छात्रा से पांच लड़कों ने किया गंदा काम, परिजनों ने कहा- भय के कारण बच्ची कुछ नहीं बोली

Mon, 31 Mar 2025 08:53 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 08:53 PM IST
सार

सीहोर में लड़की से छेड़छाड़ का मामला अब सामूहिक दुष्कर्म में बदल गया है। लड़की और उसके परिजनों ने बताया कि बच्ची डरी हुई थी, इसलिए उसने दुष्कर्म की बात नहीं बताई थी। 

विज्ञापन
Sehore news: Five boys raped a minor girl in turns, police should file a report
फाइल फोटो

विस्तार

सीहोर मंडी थाने में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दस दिन पहले 15 वर्षीय छात्रा स्कूल से परीक्षा देने के बाद गायब हो गई थी। छात्रा के मिलने पर मंडी थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। अब परिजनों ने कलेक्टर, एसपी को आवेदन देकर पांच लड़कों पर दुष्कर्म का मामला कायम करने की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि लड़कों द्वारा दी गई धमकी के चलते भय के कारण उनकी पुत्री ने दुष्कर्म किए जाने की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी।

विज्ञापन


परिजनों ने एसपी और कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि 21 मार्च को परीक्षा देने गई 15 वर्षीय छात्रा जब घर नहीं लौटी थी। तब मंडी पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद बालिका के मिलने पर पुलिस ने बयानों के आधार पर छेड़छाड़ और एससी-एसटी का मामला कायम किया था। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर उसके बयान लिए थे। अब परिजनों ने कलेक्टर-एसपी को आवेदन देकर पुन: बयान लिए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डॉक्टर-नर्सों की लापरवाही से गई गर्भवती और उसके बच्चे की जान, भैरूंदा अस्पताल का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार जब पुलिस ने लड़की के बयान लिए थे, तब वह बहुत डरी हुई थी। नाबालिग ने बाद में अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि परीक्षा केन्द्र से निकलते ही तीन लड़कों ने उसे घर छोड़ने का कहकर कार में बैठाया था। इसका विरोध करने पर तीनों ने चाकू दिखाकर धमकाते हुए जबरन पीलूखेड़ी ले गए थे, वहां दो और साथी आ गए। पांचों ने मिलकर उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। नशा होने पर सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इससे नाबालिग डर गई और चुप रही। परिजनों ने कलेक्टर और एसपी को आवेदन देकर पुन: बयान लिए जाने की गुहार लगाने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। 

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया फ्रेंड ने दोस्ती का गलत फायदा उठाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, दो साल करता रहा शोषण

जांच कर रहे सीएसपी निरंजन सिंह ने कहा कि मामले में लड़की के बयानों के आधार पर छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज है। परिजनों द्वारा एसपी और कलेक्टर को आवेदन देने की जानकारी आई है। मामले में जांच उपरांत उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed