फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Villagers of Niwari Kalan, troubled by the bullying of goons, sit on protest

Sagar News: गुंडों की दबंगई से परेशान निवारी कलां के ग्रामीण धरने पर बैठे, पलायन की दी चेतावनी

Sat, 19 Apr 2025 08:37 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 08:37 AM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि इस परिवार के आतंक से गांव के 40 परिवार बुरी तरह त्रस्त हैं और यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे पलायन के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों की मांग है कि इन आदतन अपराधियों को जिला बदर किया जाए। 

विज्ञापन
Sagar News: Villagers of Niwari Kalan, troubled by the bullying of goons, sit on protest
धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के केसली थानांतर्गत ग्राम पंचायत मुहली के ग्राम निवारी कलां में शुक्रवार के दिन ग्रामीण धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का ये पदर्शन गांव के एक परिवार की गुंडागर्दी के खिलाफ था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के एक परिवार के देवी सिंह, राघवेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, उधम सिंह और उनका पूरा परिवार शराब पीकर आए दिन ग्रामीणों को धमकाते हैं। गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। कई बार फायरिंग भी की है। इस कारण पूरा गांव दहशत में है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम के आदतन अपराधी देवी सिंह, उधम सिंह, देवेंद्र सिंह और उसका पूरा परिवार गांव में दहशत का पर्याय बन गए हैं। इनकी धमकियों से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। अगर इन पर लगाम लगाकर इन्हें जिला बदर नहीं किया गया तो हम लोग पलायन कर जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में अपराधी बेखौफ: 16 वर्षीय किशोर को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो भी किया वायरल, यह बोला पीड़ित
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि इनके आतंक से गांव के 40 परिवार प्रताड़ित हैं। इनके परिवार का कोई न कोई सदस्य किसी न किसी से आए दिन मारपीट कर देता है। इन लोगों ने अनेक बार ग्रामीणों में दहशत बनाने के लिए हवाई फायरिंग की। शराब के नशे में किसी को भी गाली-गलौज करना धमकाना मारपीट करना, हथियार दिखाकर रौब झाड़ना। इस परिवार के लोगों का आए दिन का काम है। इस कारण ग्रामीण ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वाहन चेकिंग के नाम पर विधवा महिला से अभद्रता, दो पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

ग्रामीणों के धरने की जानकारी मिलने पर केसली थाना पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने ग्रामीणों की बात सुनी तथा उन्हें अपराधिक तत्वों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed