फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Indecent behaviour with widow woman in the name of vehicle checking FIR on two policemen

Bhopal News: वाहन चेकिंग के नाम पर विधवा महिला से अभद्रता, दो पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

Fri, 18 Apr 2025 11:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 18 Apr 2025 11:31 PM IST
सार

भोपाल में वाहन चेकिंग के नाम पर महिला के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि थाना पुलिस नहीं कर रही है। आरोपियों को जल्द ही लाइन अटैच किया जा सकता है।

विज्ञापन
Bhopal News: Indecent behaviour with widow woman in the name of vehicle checking FIR on two policemen
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में पुलिसकर्मी बार-बार नियम-कानूनों को धता बताकर पुलिस की फजीहत कराते आ रहे हैं। ऐशबाग थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा घूस लेकर आरोपियों को बचाने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि अवधपुरी थाने के दो पुलिसकर्मियों पर एक विधवा महिला को वाहन चेकिंग के नाम पर रोककर उसका चारित्रिक हनन करते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर अभद्रता का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने पुलिस की बदनामी न हो, इसलिए चुपचाप दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। जल्दी ही दोनों पुलिसकर्मियों को थाने से पुलिस लाइन भी भेजने की तैयारी है। अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बात करने से इंकार करते हुए एक-दूसरे से चर्चा करने की सलाह देकर बच रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  पहले फ्लाइट, फिर दो दिन मालगाड़ी में सफर, अगरतला से विदिशा पहुंची दो बच्चों की मां, जानें प्रेम कहानी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय महिला अवधपुरी थाना क्षेत्र के प्रगति नगर कॉलोनी के पास रहती है। वह विधवा है। गत दिनों व अपने घर से कहीं जाने के लिए स्कूटी से निकली तो रास्ते में वाहन चेकिंग के नाम पर खड़े थाने के प्रधान आरक्षक अतुल चौकसे और आरक्षक जितेंद्र ने उसे रोक लिया। इस बीच अतुल चौकसे महिला के चरित्र पर सवालिया निशान लगाते हुए बातें करने लगा। पुलिस अधिकारियों को की गई शिकायत में महिला ने कहा है कि इसके बाद उसका वीडियो बनाया गया। महिला ने कहा कि पुलिस टीम के साथ महिला पुलिसकर्मी नहीं होने की स्थिति में वह उसके वाहन की चेकिंग नहीं कर सकते। इसके बाद उसके साथ दोनों पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड पूरी तरह खत्म हो, बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती बोले

महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत करनी चाही, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने डीसीपी मुख्यालय श्रद्धा तिवारी और अन्य पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच के बाद अवधपुरी थाने में अपने ही थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अतुल चौकसे और आरक्षक जितेंद्र के खिलाफ महिला से अभद्रता करने का प्रकरण दर्ज किया गया। हालांकि, इसकी पुष्टि थाना पुलिस नहीं कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को बदनामी से बचाने ऐसा किया जा रहा है, जल्दी ही थाने से दोनों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भी भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed