फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragic Road Accident in Sagar: Fast Bus and Car Collide on Garhakota Road, Three Dead

सागर में रफ्तार का कहर: बस से टकराकर बुरी तरह पिचकी कार, तीन लोगों की मौत; चालक मौके से फरार

Sat, 19 Sep 2026 03:38 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 03:38 PM IST
सार

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को गढ़ाकोटा रोड पर बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस खंती में जा गिरी और चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Tragic Road Accident in Sagar: Fast Bus and Car Collide on Garhakota Road, Three Dead
दुर्घटनास्थल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला और अंदरूनी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर पास की खंती में जा गिरी। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पढ़ें: नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश, पुलिस ने फटकारी लाठियां; भीड़ हुई तितर बितर
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना
हादसा होते ही आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।


डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया
घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतकों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed