फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sagar saraswati garden wood depot fire 20 lakh loss

सागर: सरस्वती गार्डन के पास लकड़ी के टाल में लगी भीषण आग, करीब 20 लाख के नुकसान की आशंका

Tue, 06 Oct 2026 11:17 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 11:17 PM IST
सार

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में सरस्वती गार्डन के पास लकड़ी के टाल में सोमवार देर शाम भीषण आग लग गई। प्रहलाद पटेल और रवि कोरी के टाल आग की चपेट में आए। दमकल ने देर रात तक आग बुझाने का प्रयास किया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका है और करीब 20 लाख रुपये नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन
sagar saraswati garden wood depot fire 20 lakh loss
सागर में लकड़ी की टाल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती गार्डन के पास स्थित लकड़ी के टाल में सोमवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में भारी हड़कंप मच गया और आसमान में काले धुएं का गुब्बार छा गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


यह टाल प्रहलाद पटेल और रवि कोरी के हैं, जो आसपास ही स्थित हैं। टाल के मालिकों के अनुसार, वे शाम को टाल बंद करके अपने घर चले गए थे। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने फोन पर उन्हें टाल में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद वे तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय विधायक, महापौर और पुलिस प्रशासन को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हरदा-बैतूल हाईवे पर नमकीन से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, पूरा माल जलकर राख; दूर से दिख रही थीं लपटें
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रात 12 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था और दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई थीं। आग की भयंकर लपटों और धुएं के गुब्बार को देखने के लिए घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जिससे लगभग 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मुस्तैद हैं। प्रशासन द्वारा आग पूरी तरह बुझने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी, जिसके बाद ही नुकसान और आग लगने के असली कारणों का आधिकारिक खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed