फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   SAGAR BJP Leader Misrichand Gupta Hotel Blasted Dynamite to Administration in Murder Case

MP News: पुलिस ने ढहाया हत्यारोपी BJP नेता का होटल, 60 डायनामाइट से चंद सेकेंड में चार मंजिला इमारत जमींदोज

Wed, 04 Jan 2023 10:01 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 04 Jan 2023 10:01 AM IST
सार

भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता पर आरोप है कि उसने पार्षद के भतीजे की जीप से कुचलकर हत्या कर दी थी। इसी मामले में मंगलवार शाम को जिला प्रशासन ने उसका चार मंजिला होटल ढहा दिया।

विज्ञापन
SAGAR BJP Leader Misrichand Gupta Hotel Blasted Dynamite to Administration in Murder Case
भाजपा नेता का होटल ब्लास्ट कर ढहाया - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर में जिला और पुलिस प्रशासन ने एक हत्या के आरोपी भाजपा नेता पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने अवैध रुप से बनाई गई चार मंजिला होटल को डायनामाइट लगाकर चंद सेकंड में जमींदोज कर दिया। आरोपी मिश्रीचंद गुप्ता पर एक चुनावी रंजिश में एक युवक को कार से कुचलकर हत्या करने का आरोप है।

विज्ञापन

आरोपी नेता की चार मंजिला होटल में 60 डाइनामाइट लगाए गए। फिर मंगलवार शाम ब्लास्ट कर इसे चंद सेकेंड में ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान सागर जिला कलेक्टर दीपक आर्या, डीआईजी तरुण नायक और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरोपी मिश्रीचंद गुप्ता और उसके परिवार की होटल जयराम पैलेस मकरोनिया चौराहे के पास स्थित है। चार मंजिला होटल का निर्माण अवैध बताया गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मंगलवार को होटल तोड़ने की कार्रवाई करने पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक को रोक दिया गया। होटल के आसपास रहने वाले लोगों का घर खाली करवाया गया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दलीय पार्षद के भतीजे को जीप से कुचला
2 दिसंबर की रात मकरोनिया चौराहे जगदीश यादव उर्फ जग्गू की जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। जगदीश (30) मकरोनिया थाना क्षेत्र के कोरेगांव का रहने वाला था। वह मकरोनिया चौराहे पर पवन यादव की डेयरी पर काम करता था। वह निर्दलीय पार्षद किरण यादव का भतीजा था। किरण यादव ने मिश्रीचंद गुप्ता की पत्नी मीना को पार्षद चुनाव में 83 वोट से हराया था।



मिश्रीचंद गुप्ता फरार
आरोप है कि चुनावी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया था, जिसमें से पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। हालांकि, मिश्रीचंद गुप्ता अभी भी फरार है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed