{"_id":"6326fa4683196f607d7af71b","slug":"rewa-gang-rape-gangrape-with-a-minor-girl-in-rewa-madhya-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rewa Gang Rape: गैंगरेप के तीन आरोपियों के घर जमींदोज, दोस्त के साथ मंदिर गई नाबालिग से छह ने की थी दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa Gang Rape: गैंगरेप के तीन आरोपियों के घर जमींदोज, दोस्त के साथ मंदिर गई नाबालिग से छह ने की थी दरिंदगी
Mon, 19 Sep 2022 10:59 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:59 AM IST
सार
रीवा में किशोरी से गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों के घर जिला प्रशासन ने जमींदोज कर दिए हैं। फिलहाल तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
गैंगरेप के तीन आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा में हुई गैंग रेप की भयानक घटना के बाद प्रशासन एक्शन में है। गैंग रेप के मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों के घर पर 'मामा का बुलडोजर' चल चुका है। मामले में आरोपी अन्य तीन की भी तलाश जारी है। प्रशासनिक अमला फिलहाल आरोपियों की संपत्ति का पता लगाने में जुटा हुआ है, जिसके बाद उनके घरों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छह युवकों ने नाबालिग से किया था गलत काम
रीवा जिले में दोस्त के साथ मंदिर गई एक किशोरी के साथ छह युवकों ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था।बाद में उसके साथ मारपीट कर पायल और मोबाइल छीनकर भाग गए थे। बदहवास पीड़िता और उसका दोस्त किसी तरह बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने इस मामले पर तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया था।
विज्ञापन
तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
मामले में छह आरोपियों में से तीन की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में उनके गांव में दबिश दी जा रही है। घटना को अंजाम देने वालों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव यादव, किशन दहेलिया और विद्यासागर के रूप में की गई है। जिनके घरों पर पुलिस ने बुलडोजर चलाया है। तीनों की सम्पत्ति के बारे में पता लगते ही रविवार शाम को ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और घरों को जमींदोज कर दिया। तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उनके घरों में भी बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाएगी।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव यादव, किशन दहेलिया और विद्यासागर के रूप में की गई है। जिनके घरों पर पुलिस ने बुलडोजर चलाया है। तीनों की सम्पत्ति के बारे में पता लगते ही रविवार शाम को ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और घरों को जमींदोज कर दिया। तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उनके घरों में भी बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाएगी।
