{"_id":"62259f2c950db571216994f7","slug":"rewa-dead-body-of-a-youth-in-suspicious-condition-in-auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा: ऑटो में सो रहा था, मुंह के बल नाली में गिरा और हो गई मौत; मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा: ऑटो में सो रहा था, मुंह के बल नाली में गिरा और हो गई मौत; मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका
Mon, 07 Mar 2022 11:29 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:29 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के रीवा में एक ऑटो में संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिली थी। पुलिस की जांच कहती है कि मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक नाली में औंधे मुंह गिरा और उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
रीवा में इस तरह बरामद हुई थी युवक की लाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के रीवा में रविवार सुबह ऑटो में मिली लाश के मामले की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार युवक को मिर्गी के दौरे आते थे। वह ऑटो में सो रहा था। इस दौरान उसे दौरा पड़ा होगा और वह नाली में औंधे मुंह गिर गया। इससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
दरअसल, विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत चिरहुला कालोनी में रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला था। युवक का सिर ऑटो के बाहर नाली में डूबा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अमरेश पांडेय निवासी बैकुंठपुर के तौर पर हुई है। एसआई जगदीश सिंह ठाकुर का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया कि पांडेय को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इसी से उसकी जान गई होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरेश नशा करता था। कुछ ही दिन पहले चोरी के आरोप में थाने से छूटा था। परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। इस वजह से वह शहर आ गया था। रिश्तेदारों ने शरण नहीं दी तो वह यहां-वहां रात गुजार रहा था।