फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Red sandalwood worth Rupees Eight crore seized in Madhya Pradesh, Three arrested

मध्यप्रदेश: आठ करोड़ रुपये के 15 हजार किलो लाल चंदन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार 

Sun, 06 Oct 2019 02:58 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 06 Oct 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Red sandalwood worth Rupees Eight crore seized in Madhya Pradesh, Three arrested
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश में 15 हजार किलो लाल चंदन की लकड़ियां जब्त की गई है। बरामद चंदन की लकड़ियों की कीमत आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे रक्त चंदन के नाम से भी जाना जाता है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स ने पिछले महीने 15,500 किलो रक्त चंदन की लकड़ियां जब्त किया था। धार जिले के खलघाट टोल प्लाजा के पास से विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था, जोकि तमिलनाडु के रहनेवाले थे। 
विज्ञापन


इन्हीं दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद तीसरे तस्कर को पुलिस ने तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले से गिरफ्तार किया। वन विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि चंदन की लकड़ियां तमिलनाडु के चेन्नई से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ले जाईं जा रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार, आरोपियों ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति-तिरुमाला पहाड़ी के पास स्थित संरक्षित क्षेत्र से ये लकड़ियां लाने की बात स्वीकारी है। इन लकड़ियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है। इनसे दवा तैयार की जाती है और वाद्य यंत्र बनाने के लिए भी यह काफी उपयुक्त होती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed