{"_id":"67fd42dbdabd1a151c0de94b","slug":"two-sisters-of-rathore-family-moved-towards-the-path-of-self-restraint-will-take-initiation-on-19th-april-in-palitana-ratlam-news-c-1-1-noi1351-2836537-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: संयम पथ की ओर अग्रसर हुईं राठौर परिवार की दो बहनें, 19 अप्रैल को पालिताना में लेंगी दीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: संयम पथ की ओर अग्रसर हुईं राठौर परिवार की दो बहनें, 19 अप्रैल को पालिताना में लेंगी दीक्षा
Tue, 15 Apr 2025 08:47 AM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 08:47 AM IST
सार
रतलाम जिले के सैलाना निवासी राठौर परिवार की दो बहनें सपना व शीतल राठौर ने संयम पथ पर चलने के लिए सोमवार को अपने परिवार और स्नेहीजनों की उपस्थिति में डेहरी पूजन के साथ सांसारिक जीवन से विदाई ली।
विज्ञापन
दीक्षार्थी बहनों ने ट्रेन में सवार होकर अपनो से ली विदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतलाम जिले की धर्म नगरी सैलाना में राठौर परिवार की कुल दीपिकाएं सपना एवं शीतल बहन एक नया इतिहास रचने जा रही हैं आगामी19 अप्रैल को पालिताना के शंखेश्वर पुरम तीर्थ में संयम ग्रहण के पूर्व सोमवार की प्रातः बेला में अपने निवास पर श्रीसंघ और अपने परिवार की उपस्थिति में डेहरी पूजन कर सांसारिक जीवन से विदाई ली।
विज्ञापन
जुलूस के रूप में महिलाओं के साथ मंगलगान गाते हुए बड़ा जैन मंदिर पहुंचकर तीर्थंकर प्रभु आदेश्वर दादा के चरण वंदन किए। इसके बाद छोटा जैन मंदिर पर मूलनायक श्री मुनिसुवृत स्वामी की चरण वंदन कर सीधे सुश्रावक अभय कुमार अर्पित कुमार रांका के निवास पर पहुंचे, यहां वर्षीदान के साथ पदार्पण किया। यहां से दोनों दीक्षार्थी बहनों को सांसारिक बिदाई दी और सोमवार दोपहर दो बजे रतलाम रेलवे स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस से श्रीसंघ भाइयों के साथ पालीताणा के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के सात जिलों में आज होगी हल्की बारिश, कल से दिखेगा लू का असर
विज्ञापन
19 अप्रैल को पालीताणा गुजरात में करेंगी दीक्षा ग्रहण
19 अप्रैल को पालिताना के शंखेश्वरपुरम तीर्थ में आचार्य नरदेव सागर सूरीश्वर जी की पावन निश्रा में पूज्या साध्वीश्री अमितगुना श्रीजी की परम शिष्या रिजु प्रसन्ना श्रीजी के सान्निध्य में सैलाना की दोनों बेटियां जैन भगवती दीक्षा ग्रहण कर संयम पथ पर अग्रसर होंगी। इस दिन सैलाना के इतिहास में एक ऐतिहासिक अवसर उस वक्त जुड़ जाएगा, जब नगर के राठौर तेली समाज के युगल किशोर सुशीला देवी के बेटियां तथा तथा संजय राठौर की बहनें सपना और शीतल राठौर धन वैभव और सुख संपदा का त्याग करते हुए जिन शासन की अलख जगाने के लिए संयम ग्रहण कर सैलाना और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी।
ये भी पढ़ें- इंदौर के अयान्वित ने आबूधाबी में दी चार लोगों को नई जिंदगी, दिल, लिवर, किडनियां दी दान
17 अप्रैल को रवाना होगा जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ
सैलाना से जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ सकल जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं को लेकर आगामी 17 अप्रैल को बस द्वारा प्रस्थान करेंगे। पालीताणा के शंखेश्वर धाम पर विभिन्न आयोजनों के बाद 19 अप्रैल को दोनों बहनों की जैन भगवती दीक्षा सम्पन्न होगी।

दीक्षार्थी बहनों ने ट्रेन में सवार होकर अपनो से ली विदा

दीक्षार्थी बहनों को विदा करने पहुंचे समाजजन
