फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Temperatures in Ratlam, Madhya Pradesh crossed 42 degrees, heatwaves to prevail in many divi

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के रतलाम में 42 डिग्री पार पहुंचा पारा, प्रदेश के कई संभागों में कल से चलेगी लू

Tue, 15 Apr 2025 08:58 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 15 Apr 2025 08:58 PM IST
सार

MP Weather Update: प्रदेश में मंगलवार को कई शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि कुछ जिलों में बादल भी छाए रहे। रतलाम सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।  प्रदेश में 16 अप्रैल से हीट वेव यानी, लू का असर शुरू होगा।

विज्ञापन
MP Weather Today: Temperatures in Ratlam, Madhya Pradesh crossed 42 degrees, heatwaves to prevail in many divi
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में मंगलवार को गर्मी ने लोगों को परेशान किया। प्रदेश के कई शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि कुछ जिलों में बादल भी छाए रहे। रतलाम सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल से लू का असर शुरू होगा। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के जिलों में लू चलेगी।
विज्ञापन



रतलाम रहा सबसे गर्म
 मंगलवार को रतलाम में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार-नर्मदापुरम में 41.2 डिग्री, खंडवा में 41.1 डिग्री, शाजापुर-नरसिंहपुर में 40.6 डिग्री और खरगोन में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 40.8 डिग्री रहा। इंदौर में 40.1 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, जबलपुर में 38.6 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी हिस्से के 7 जिले-शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-अन्नदाता मिशन समेत कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा, मंत्रालय में होगी बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अप्रैल से दिखेगा लू का असर
मौसम में सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि 16 अप्रैल को कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि 11 जिलों में लू का अलर्ट है। 17 और 18 अप्रैल को भी लू चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-बारिश का दौर जारी, आज प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के 11 जिलों में अलर्ट, 16 अप्रैल से चलेगी लू

ऐसा रहेगा अप्रैल में प्रदेश का मौसम
अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं चौथे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed