{"_id":"6246b765757d6d279a637f51","slug":"ratlam-the-house-of-suspected-terrorists-who-plotted-serial-blasts-in-jaipur-bulldozed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतलाम: जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वाले संदिग्ध आतंकियों के घर जमींदोज, फार्म हाउस पर भी चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतलाम: जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वाले संदिग्ध आतंकियों के घर जमींदोज, फार्म हाउस पर भी चला बुलडोजर
Fri, 01 Apr 2022 01:57 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:57 PM IST
सार
राजस्थान में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वाले संदिग्ध आतंकियों की रतलाम में स्थित संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया।
विज्ञापन
रतलाम में संदिग्ध आतंकियों के घरों को बुलडोजर से जमींदोज किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के रतलाम के तीन युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के लिए पकड़ा गया था। आरोप है कि बम बनाने की सामग्री, टाइमर और 10 किलो से ज्यादा आरडीएक्स उनके पास से मिला है। रतलाम जिला प्रशासन ने शुक्रवार सुबह पकड़े गए आरोपियों में से एक एक के घर को तोड़ा। इसी तरह रतलाम में ही एक फार्म हाउस को भी जमींदोज किया गया है।
रतलाम में सूफा आतंकियों और उनसे जुड़े लोगों के घरों पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर बुलडोझर चलाया गया। जुबेर, अल्तमस और सर्फुद्दीन उर्फ सैफुल्ला को जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करने की साजिश रचने के आरोप में निम्बाहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रतलाम से इनके तार जुड़े होने के बाद पुलिस हरकत में आई और 100 से भी अधिक लोगों से पूछताछ की गई। साइबर सेल, फोरेंसिक की भी मदद ली गई है। संदिग्धों की कुंडलियों को खोलने की कवायद शुरू हो गई है।
पुलिस को इन लोगों के पास से बड़ी मात्रा में आरडीएक्स भी मिला था। इसके बाद रतलाम पुलिस ने आतंकियों के स्लीपर सेल का खुलासा भी किया। शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रिमूव्हल की कार्रवाई की गई। मोहन नगर में इमरान खान के मकान को तोड़ा गया। मुंशीपडा जुलवानिया में भी फार्म हाउस को जमींदोज किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सख्त निर्देश है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कोई राहत न बरती जाए। उनके अवैध साम्राज्य को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया जाए। इसी कड़ी में रतलाम जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
क्या है मामला
चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कस्बे में बुधवार को जयपुर और चित्तौड़गढ़ की पुलिस संयुक्त रूप से नाकाबंदी कर रही थी। पुलिस ने रतलाम से आ रही गाड़ी को अफीम तस्करी के शक में रोका था। तलाशी लेने पर कार में बम बनाने की सामग्री मिली तो अधिकारी चौंक गए। बम बनाने की सामग्री, टाइमर और 10 किलो से ज्यादा आरडीएक्स बरामद किया गया। तीन टाइमर, कनेक्टर, वायर और बल्ब भी बरामद किए गए हैं। कार में तीन युवक सवार थे। पूछताछ से तीनों युवकों के संदिग्ध आतंकी होने का पता चला। तीनों ने जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट करने की साजिश रची थी। जिसमें उनके और भी साथी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम जुबेर, अल्तमस और सरफुद्दीन बताए गए हैं। आरोपी रतलाम के निवासी हैं लेकिन फिलहाल निंबाहेड़ा के पास रानीखेड़ा में रह रहे थे। ये संदिग्ध आतंकी सूफा संगठन से जुड़े हुए हैं।