फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rape in Satna Tribal woman was gang-raped for 12 days three accused arrested

Rape in Satna: रोटी मांगने ढाबे गई आदिवासी महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, ढाबा मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Dec 2022 10:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Dec 2022 10:32 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आदिवासी महिला को रोटी का लालच देकर उसके साथ 12 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
Rape in Satna Tribal woman was gang-raped for 12 days three accused arrested
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना जिले के नादान देहात थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ढाबे में आदिवासी महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। ढाबा मालिक, कुक और एक कर्मचारी ने मिलकर महिला से करीब बारह दिनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन


सतना जिले में एक भूखी महिला को रोटी देने की आड़ में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने ढाबे में जाकर रोटी की मांग की थी, आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर ढाबे में रख लिया और बारी-बारी से उसके साथ 12 दिनों तक गलत काम किया। मौका पाकर महिला ढाबे से भाग निकली और नादान थाना पहुंच कर अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया और कंचन ढाबा के मालिक सहित रसोइया और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक NH-30 हाईवे पर स्थित कंचन ढाबा में एक 26 वर्ष की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। महिला मैहर की रहने वाली है। उसे ढाबे में बंधक बनाकर कई दिनों तक रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

पुलिस ने ढाबा मालिक राजेंद्र पटेल निवासी जरियारी लल्लू यादव निवासी मऊगंज और सनी साकेत निवासी रिगरा को गिरफ्तार किया है। महिला 12 दिन पहले मैहर अपने घर से नाराज होकर पैदल ही बहन के घर लालपुर के लिए निकली थी, भूखी होने की वजह से ढाबा में रोटी मांगने गई थी। इस दौरान आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुराचार किया। मंगलवार को वह किसी तरह मौका पाकर भाग निकली और नादान थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। नादान टीआई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 342 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed