{"_id":"b51b3f66aa31a55a619e2d5768b19798","slug":"ramdev-appeal-to-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"'देश में मोदी और प्रदेश में शिवराज को चुने'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'देश में मोदी और प्रदेश में शिवराज को चुने'
एजेंसी/रतलाम
Updated Sun, 15 Sep 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगगुरु बाबा रामदेव ने दोबारा मोदी राग गाते हुए कहा कि जनता देश में मोदी और प्रदेश में शिवराज को चुनें। रामदेव ने ये बयान रतलाम में मतदाता जागरण अभियान के दौरान दिया।
विज्ञापन
बाबा का कहना था कि देश के साथ मध्यप्रदेश को भी एक कुशल नेतृत्व चाहिए और इसके लिए शिवराज सिंह एक योग्य उम्मीदवार है। रामदेव ने मतदाता जागरण अभियान और योग दीक्षा सभा को संबोधित करते हुए ये कहा।
विज्ञापन
रामदेव ने कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं से अपील कि वे मोदी और शिवराज चौहान को वोट देकर देश और राज्य में कुशल नेतृत्व वाली सरकार को लाएं।
रामदेव ने इन दोनों नेताओं की तारीफ करते हुए कहा कि ये नेता एक सामान्य परिवार से आएं हैं और अपनी योग्यता के बल पर इन्होंने आज ये मुकाम हासिल किया हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में एक सप्ताह और लोकसभा चुनाव में एक महीने तक घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने की अपील भी की। रामदेव ने कहा कि देश और राज्य को अच्छा, योग्य और ईमानदार नेतृत्व मिलना चाहिए।
