फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Possibility of infamous gangster vikas dubey entering madhya pradesh, police alert in border areas 

मध्यप्रदेशः सीमावर्ती इलाकों में पुलिस अलर्ट, कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के घुसने की संभावना

Mon, 06 Jul 2020 04:40 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 06 Jul 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Possibility of infamous gangster vikas dubey entering madhya pradesh, police alert in border areas 
vikas dubey - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के मध्यप्रदेश में घुसने की संभावना के चलते पुलिस यहां अलर्ट पर है। इस सिलसिले में प्रदेश के ग्वालियर और चंबल इलाके के पुलिस अधिकारी उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं।

विज्ञापन


ग्वालियर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राजाबाबू सिंह ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस सीमावर्ती जिलों में विशेष नजर रख रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हैं। मध्यप्रदेश पुलिस उन्हें सहयोग देने के लिये अलर्ट पर है।' चंबल क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राजेश हिंगणकर ने कहा, 'हम लगातार उत्तर प्रदेश पुलिस के संपर्क में हैं। भिंड और मुरैना जिलों के पुलिस अधीक्षकों को उत्तर प्रदेश के साथ लगने वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने के लिए कहा गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हालांकि सीमावर्ती इलाकों में पुलिस हमेशा ही आपराधिक गतविधियों और अपराधियों की आवाजाही के मामले में चौकस रहती है। मालूम हो कि शुक्रवार देर रात कानपुर के पास बिकरु गांव में दबिश देने गए पुलिस दल पर गैंगस्टर दुबे और उसके गुर्गों ने गोलीबारी कर दी थी जिसमें आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed