फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police arrested gangster Chhotu Chaubey from Tikamgarh Hindi News

MP News: गैंगस्टर छोटू चौबे को पुलिस ने टीकमगढ़ से किया गिरफ्तार, तीन महीने से चल रहा था फरार

Wed, 06 Mar 2024 11:23 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Mar 2024 11:23 AM IST
सार

जबलपुर का रहने वाला बदमाश छोटू चौबे एक कुख्यात अपराधी है और खुद की गैंग भी ऑपरेट करता है। चार साथियों के साथ मिलकर उसने जिले के गैंगस्टर अनि राज नायडू  की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही वह फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Police arrested gangster Chhotu Chaubey from Tikamgarh Hindi News
गैंगस्टर छोटू चौबे गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर सुयश उर्फ छोटू चौबे को टीकमगढ़ जिले के जतारा से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबलपुर पुलिस और जतारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बदमश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जतारा के खरगुपुरा तिगैला से घेराबंदी कर पकड़ा गया है।  

विज्ञापन

 
जबलपुर का रहने वाला बदमाश छोटू चौबे एक कुख्यात अपराधी है और खुद की गैंग भी ऑपरेट करता है। 1 दिसंबर 2023 को उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर जिले के गैंगस्टर अनि राज नायडू उर्फ अन्ना की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन, छोटू चौबे और उसका एक साथी आदिल खान फरार चल थे। जबलपुर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का  इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार रात को जबलपुर और टीकमगढ़ जिले की जतारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते छोटू को खरगुपुरा तिगैला से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed