{"_id":"64959c1ebbf215eadf0c4637","slug":"patwaris-protest-against-sdm-collector-cancels-proceedings-against-them-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: पटवारियों ने एसडीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन, कलेक्टर ने उनके खिलाफ कार्यवाही को निरस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: पटवारियों ने एसडीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन, कलेक्टर ने उनके खिलाफ कार्यवाही को निरस्त किया
Fri, 23 Jun 2023 06:50 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 23 Jun 2023 06:50 PM IST
सार
उमरिया में पटवारियों की जीत हुई। एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पटवारियों को राहत देते हुए कलेक्टर ने उनके खिलाफ की गई कार्यवाही को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
उमरिया कलेक्टर केडी त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के पाली में छह पटवारियों को एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। साथ ही उन्हें जवाब का वक्त तक नहीं दिया था। इस मुद्दे पर पटवारी संघ ने प्रदर्शन किया और कलेक्टर के सामने अपील की। इस पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर केडी त्रिपाठी ने एसडीएम की कार्यवाही को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
उमरिया जिले के तहसील पाली अंतर्गत छह पटवारियों देवेंद्र कुमार सोनी, कैलाश सिंह मरावी, सुरभि जैन, लक्ष्मी तिवारी, अशोक कुमार गुप्ता पर लापरवाही का आरोप था। एसडीएम हेम करण धुर्वे ने तीन जून को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया और जवाब देने के लिए उचित समय तक नहीं दिया। इसे लेकर पटवारी संघ नाराज था। पटवारी संघ ने जिलेभर के पटवारियों के साथ मिलकर उमरिया कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी को इस मामले में ज्ञापन सौंपा था। सभी पटवारियों ने एसडीएम धुर्वे की दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। इस पर कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी ने एसडीएम की कार्यवाही को निरस्त कर दिया है। पटवारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
