{"_id":"5c5e656cbdec222c51028285","slug":"p-chidambaram-questions-kamal-nath-govt-says-nsa-on-cow-slaughter-charge-is-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ हत्या पर रासुका के फैसले पर घिरी कमलनाथ सरकार, चिदंबरम ने करार दिया गलत फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ हत्या पर रासुका के फैसले पर घिरी कमलनाथ सरकार, चिदंबरम ने करार दिया गलत फैसला
Sat, 09 Feb 2019 11:08 AM IST
अर्पना दुबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पना दुबे
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार इन दिनों खड़वा जिले में तीन आरोपियों के खिलाफ गोहत्या के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने के मामले पर घिरी हुई है। यह पहली बार है जब किसी कांग्रेस शासित राज्य में ऐसी कार्रवाई की गई है।
कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कहा कि 'मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियनम (रासुका) का इस्तेमाल गलत था। इसे मध्य प्रदेश सरकार के सामने उठाया गया है। इसलिए अगर कोई गलती हुई है तो इस गलती को नेतृत्व की ओर से भी उठाया गया है।
इससे पहले सीपीआई के सांसद डी राजा ने इस मामले में बोलते हुए कहा था कि भाजपा से लड़ना अलग बात है मगर आप इन चीजों को आप कैसे सही ठहरा सकते हैं? राहुल गांधी को अपनी सरकार के इस कदम पर जवाब देना चाहिए।
पुलिस को मोघट थाने के खरखाली गांव में गौ हत्या की जानकारी मिली थी जिसके बाद खरखाली गांव के रहने वाले दो आरोपी राजू उर्फ नदीम और शकील को गिरफ्तार किया गया था। तीसरा आरोपी आजम दो दिन बाद को पकड़ में आया था।
पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नदीम पहले भी गौ हत्या के मामले में शामिल रह चुका है। तीनों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धारा 4,6 और 9 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी की सिफारिश पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की धाराएं भी लगाईं गई है। इसके अंतर्गत आरोपी को लगभग एक साल तक हिरासत में रखा जा सकता है।

P Chidambaram, Congress: Use of NSA in Madhya Pradesh (against 3 persons arrested on charges of cow slaughter) was wrong. That has been pointed out to the government in Madhya Pradesh. So if a mistake has been committed, that mistake has been pointed out by the leadership.(08.02) pic.twitter.com/mLd42MVTdH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 8, 2019