फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Mohan Yadav on PM Modi: Expansion of India Glorious Past and Spiritual Consciousness Under His Leadership

'पीएम मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली अतीत और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार': सीएम यादव बोले; आगे क्या-क्या कहा?

Sat, 29 Aug 2026 02:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 29 Aug 2026 02:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में भुजरिया पर्व पर छड़ी पूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरवशाली अतीत और सांस्कृतिक परंपराएं पुनर्जीवित हो रही हैं तथा देश में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार हो रहा है।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav on PM Modi: Expansion of India Glorious Past and Spiritual Consciousness Under His Leadership
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के गौरवशाली अतीत और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्जीवित किया जा रहा है। इसके साथ ही देश में आध्यात्मिक चेतना का भी विस्तार हो रहा है।

विज्ञापन

उज्जैन स्थित वाल्मीकि धाम आश्रम में भुजरिया पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधि-विधान से छड़ी पूजन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि भुजरिया पर्व के पावन अवसर पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से भगवान जाहरवीर गोगादेव महाराज के ध्वज-चिह्न की शोभायात्रा निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  सिरफिरे आशिक और प्रेमिका ने चौकीदार की हत्या की, पत्नी बच्चों के सामने कार से कुचला

उन्होंने कहा कि उज्जैन की पावन धरती से पूरे देश में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने गौरवशाली अतीत और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को पुनः जीवंत कर रहा है। देश हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और इसके साथ ही आध्यात्मिक चेतना का विस्तार भी हो रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भुजरिया पर्व लोक परंपराओं, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही उनकी कामना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed