फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   IPS Officer Transfers: Chanchal Shekhar appointed Director of Sports; Anshuman Yadav assigned responsibility f

आईपीएस अधिकारियों के तबादले: चंचल शेखर खेल संचालक बने, अंशुमन यादव को गुप्तवार्ता और साइबर की जिम्मेदारी

Sat, 29 Aug 2026 02:42 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 29 Aug 2026 02:42 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। चंचल शेखर को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है। अंशुमन यादव को गुप्तवार्ता और साइबर का अतिरिक्त प्रभार मिला है। अनिल कुमार को अजाक और डी. श्रीनिवास वर्मा को विशेष सशस्त्र बल व राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
IPS Officer Transfers: Chanchal Shekhar appointed Director of Sports; Anshuman Yadav assigned responsibility f
आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर, आईपीएस अधिकारी अंशुमन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर को संचालक, खेल एवं युवक कल्याण विभाग बनाया गया है। उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंप दी गई हैं। वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे चंचल शेखर को नई जिम्मेदारी आगामी आदेश तक दी गई है। वहीं 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमन यादव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, साइबर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग से वापस लेते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


अनिल कुमार को अजाक का अतिरिक्त प्रभार
1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार, विशेष पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा के पद पर बने रहेंगे। उन्हें वर्तमान जिम्मेदारी के साथ-साथ विशेष पुलिस महानिदेशक, अजाक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मौसम विभाग की चेतावनी: चार दिनों तक पूर्वी एमपी में होगी मूसलाधार बारिश, आज सात जिलों में भारी वर्षा के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


डी. श्रीनिवास वर्मा को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी
1997 बैच के आईपीएस अधिकारी डी. श्रीनिवास वर्मा, जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, उन्हें वर्तमान कार्य के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed