{"_id":"6a9256ce5a1a943d3e04b155","slug":"mla-sandeep-submitted-a-letter-to-rajnath-singh-regarding-the-modernization-of-the-ordnance-factory-katni-news-c-1-1-noi1360-4663340-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटनी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में होगा आधुनिकीकरण? राजनाथ सिंह से मिले विधायक, बजरिया शिफ्टिंग का भी रखा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटनी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में होगा आधुनिकीकरण? राजनाथ सिंह से मिले विधायक, बजरिया शिफ्टिंग का भी रखा प्रस्ताव
Sat, 29 Aug 2026 12:55 PM IST
कटनी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: कटनी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:55 PM IST
सार
मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर कटनी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में प्लांट एवं मशीनरी के आधुनिकीकरण की मांग रखी। साथ ही आरओबी निर्माण के चलते बंद होने वाले फैक्ट्री गेट के कारण बजरिया क्षेत्र में आवागमन की समस्या को देखते हुए बजरिया को साउथ स्टेशन के समीप स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को MLA संदीप जायसवाल ने आर्डिनेंस फैक्ट्री के आधुनिकीकरण के लिए सौंपा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले के मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर कटनी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के आधुनिकीकरण और शहर से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्थानीय मुद्दे को उठाया है। विधायक ने फैक्ट्री में प्लांट एवं मशीनरी के आधुनिकीकरण की मांग करते हुए आरओबी निर्माण के कारण बजरिया क्षेत्र में होने वाली आवागमन की समस्या पर भी ध्यान आकर्षित कराया है।
दरअसल, कटनी जिले के मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे के साथ जबलपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक ने देश की रक्षा उत्पादन क्षमता को ताकत देने और मजबूत करने के उद्देश्य से कटनी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में प्लांट एवं मशीनरी के आधुनिकीकरण की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने कटनी शहर से जुड़े एक अहम स्थानीय मुद्दे को भी रक्षा मंत्री के समक्ष रखा है।
ये भी पढ़ें : नेपाल त्रासदी के बीच विदिशा की बेटी लापता: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं स्वाती, रक्षाबंधन पर सूना रहा घर
विज्ञापन
आवागमन पूरी तरह प्रभावित होगा
विधायक ने पत्र के माध्यम से बताया कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के कारण वर्तमान बजरिया के सामने स्थित फैक्ट्री गेट बंद हो जाएगा। इससे उस मार्ग से लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित होगा। ऐसे में बजरिया को साउथ स्टेशन के समीप स्थानांतरित करने की आवश्यकता है, ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इन दोनों विषयों को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के माध्यम से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी पत्र सौंपा गया है। विधायक संदीप जायसवाल के अनुसार, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों मामलों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई और स्वीकृति के लिए आश्वासन दिया है। अब स्थानीय लोगों की नजर इस बात पर है कि इन मांगों पर अमल कब तक शुरू होता है।