{"_id":"6257c437e5542a3d3552cecd","slug":"on-ambedkar-jayanti-bjp-state-president-vd-sharma-paid-tribute-to-baba-saheb-saying-his-thoughts-are-part-of-bjp-s-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर जयंती: वीडी शर्मा ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके विचार भाजपा के कृतित्व का हिस्सा हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर जयंती: वीडी शर्मा ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके विचार भाजपा के कृतित्व का हिस्सा हैं
Thu, 14 Apr 2022 02:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:34 PM IST
सार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गुरुवार को भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गुरुवार को भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
बाबा साबब की जयंती के अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान निर्माता बाबा साहब डॉं भीमराव अंबेडकर जी के विचार भारतीय जनता पार्टी के कृतित्व का हिस्सा हैं। पार्टी उनके विचारों पर काम करते हुए गरीबों के उत्थान के लिए काम करती है। शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार इतने वर्षों तक रही लेकिन उन्होंने कभी भी बाबा साहब के विचारों पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब से देश में और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब से बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारने और गरीबों के उत्थान के काम हुए। बाबा साहब के पंच तीर्थों पर भी भाजपा सरकार ने काम किया।
विज्ञापन
वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गुरुवार को पूरे प्रदेश के 65 हजार बूथों पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड ऑफिस चौराहे पर मंत्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।